औरैया 23 मई *आंधी में पेड़ टूटने से रुरुगंज – कुदरकोट मार्ग 2 घंटे बंद रहा*
*रुरुगंज,औरैया।* सोमवार सुबह अचानक आसमान पर काले बादल छा गए और देखते ही देखते जोर की आंधी चलने लगी। आधी में पेड़ टूटने से रुरुगंज-कुदरकोट रोड पर यातायात अवरुद्ध हो गया। करीब 2 घंटे रुरुगंज-कुदरकोट मार्ग बंद रहा। सुबह अचानक नौ बजे के आसपास अचानक काले बादलों के साथ तेज हवाएं चलने लगी। अधिकांश लोग घरों में काम कर रहे थे। कुछ लोग अपने-अपने काम पर जा रहे थे। पेड़ के मेन रोड पर गिरने से सुबह राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कुल्हाड़ी से पेड़ काटकर रोड़ से हटाकर रास्ता चालू करवाया।

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*