औरैया 23 नवंबर *यातायात माह के तहत निकाली गई जनजागरूकता रैली*
*टू व्हीलर व फोर व्हीलर चालकों को किया गया जागरूक*
*औरैया।* जिले में पुलिस कप्तान चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल के निर्देशन में यातायात माह नवंबर को लेकर व्यापक तौर पर अभियान चलाकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन द्वारा गोष्ठियां करके व रैली आदि निकालकर लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही टू व्हीलर व फोर व्हीलर चालकों को जागरूक करते हुए सम्मान सहित दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। यातायात माह में सतर्कता बरतने को लेकर जनपद में पुलिस प्रशासन की प्रशंसा एवं सराहना की जा रही है।
इसी क्रम में आज बुधवार 23 नवंबर 2022 को पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर अभियान के क्रम में थाना सहायल के अन्तर्गत एसटीएसएन इन्टर कॉलेज लहरापुर मे थाना प्रभारी सहायल पंकज मिश्रा मय यातायात पुलिस औरैया द्वारा बच्चों को एकत्र कर जागरूकता रैली निकालकर बच्चो द्वारा टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट का प्रयोग एवं फोर व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए बताया गया। बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट चलाते हुए लोगों को रोककर बच्चों द्वारा पुष्प देकर हेलमेट लगाकर चलने के संबंध में बताया गया, तथा यातायात नियमों का पालन करने एवं सड़क दुर्घटना से बचाव एवं ट्रैफिक सिग्नल एवं यातायात चिन्हों के बारे में बताया गया इस मौके पर स्कूल के शिक्षकगण व अन्य अधि0/कर्मगण मौजूद रहे। जनपद में यातायात पुलिस के द्वारा व्यापक तौर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसको लेकर जनमानस जिला प्रशासन की प्रशंसा एवं सराहना कर रहे हैं।

More Stories
बांदा 27 जून 26*नशे में धुत ओवरलोड डग्गी ने ट्रांसफार्मर में मारी टक्कर, खंभा-ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
मथुरा 26 जून 26*थाना महावन पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तगण को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 26 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*