औरैया 23 दिसम्बर *तहसील सभागार में आयोजित हुआ घरौनी वितरण कार्यक्रम*
*अजीतमल,औरैया।* ग्रामीण आबादी सर्वे हेतु संचालित स्वामित्व योजना के अंतर्गत डिजिटल/भौतिक घरौनी वितरण का कार्यक्रम गुरुवार को अजीतमल तहसील के सभागार में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री/प्रधानमंत्री के सम्बोधन उपरांत स्वामित्व हेतु, ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम अखिलेश कुमार, तहसीलदार हरिश्चन्द्र, नायब तहसीलदार अभिनव वर्मा, ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय, एडीओ पंचायत अतुल मिश्रा, आशाराम राजपूत, विशम्भर भदौरिया, विपिन मिश्रा, मोहित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। एसडीएम अखिलेश कुमार व तहसीलदार हरिश्चन्द्र ने संयुक्त रूप से बताया कि तहसील क्षेत्र के 12 गांवों की 717 घरौनियों पर डीएचसी हो चुकी है। लोगों को कानूनी दस्तावेज के रूप में घरौनी वितरण की गई है।

More Stories
लखनऊ7 अप्रैल 26*लखनऊ में फिर बदलेगा मौसम, 7 अप्रैल से बारिश के आसार
नई दिल्ली 7 अप्रैल 26*इस वक्त की सबसे बड़ी खबर — देशभर के मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट!
लखनऊ 7 अप्रैल 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का मौसम अपडेट