*प्रधान ने दो दर्जन गरीबों को बांटे कंबल*
*फफूंद,औरैया।* शनिवार को दिन भर हुई बूदाबांदी के बाद बढ़़ी सर्दी को देखते हुए रविवार को गरीबों तथा असहाय लोगों की मदद के लिए प्रशासन की तरफ से लगातार व्यवस्था की जा रही है। साथ ही कुछ समाजसेवी व ग्राम प्रधान भी गरीबों को सर्दी से बचाव में आगे आने लगे हैं। इसी के तहत भाग्यनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत तरई के ग्राम प्रधान प्रमोद पाल व ग्राम पंचायत अधिकारी रंजीत सिह ने गांव के दो दर्जन जरूरतमंदों को नि:शुल्क कंबल वितरित किया। इस अवसर पर प्रधान ने कहा कि गरीबों को कंबल प्रदान कर खुद को धन्य समझ रहा हूंँ। कंबल वितरण का कार्यक्त्रम गरीबों को चिह्नित कर प्रत्येक वर्ष किया जाएगा। उधर कंबल मिलने से ग्रामीण काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस मौके पर अमन पाल,वीरेंद्र पाल, विजय पाल,हारून खा, सीटू पाल, राम नरायन,जल सिह, नरेंद्र नायक, श्रीकृष्ण, पूर्व प्रधान लोकेश गौतम, नीलेश दोहरे व सुनील आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 17 मार्च 26 *पूर्णिया में छात्राओं की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की विशेष पहल*
मथुरा 16 मार्च 2026*थाना माँट पुलिस द्वारा सामूहिक बलात्कार
बिजनौर 17 मार्च 26*मौलाना डॉ. फुरकान ने दी ईद की मुबारकबाद, गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे को बताया विकास की नई राह