युवाओं, दिव्यांगो व वृद्धों में दिखा मतदान का उत्साह
फफूंद,औरैया। विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में नगर व क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान रहा।वृद्धों,दिव्यांगो व पहली वार मतदान करने वालों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बूथों पर मतदान के लिए लोग सुबह से घरों से निकलकर पहुंचने लगे थे।सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन मुस्तहद रहा और बूथों पर पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती रही। रविवार को नगर व क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के वोट डाले गए निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन ने मतदान केंद्रों व बूथों पर भारी संख्या में अर्धसैनिक बलों व पुलिस की तैनाती की थी जिससे कि कोई गड़बड़ी न कर पाए।जिला के आलाधिकारियों दिनभर पल पल की खबर लेते रहे।मतदान दिवस पर सुबह से ही मतदान केंद्रों व बूथों पर मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें लगना शुरू हो गयी थी। सुबह से ही वृद्धों, दिव्यांगो, महिलाओं व पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।निर्वाचन आयोग के द्वारा निष्पक्ष मतदान के लिए प्रत्येक बूथ को सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में रखा गया था।आयोग ने पूरी मतदान की प्रक्रिया की ऑनलाइन बैबकास्टिंग कराई गई।
इंसैट *पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में दिखा उत्साह
फफूँद,औरैया। युवा मतदाता कामरान,मुशीर शोएब आदि ने बताया कि पहली बार वोट डालने में बहुत उत्साह महसूस किया।अट्ठारह वर्ष होने पर वोट बनवाया था।पहली बार मतदान कर हम सभी युवा साथी बहुत अच्छा महसूस कर रहे है। देश की तरक्की,रोजगार, और अच्छी शिक्षा व्यवस्था के लिए हम सभी ने मतदान किया।

More Stories
लखनऊ 31 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की दोपहर 2.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
इलाहबाद 31 मार्च 26*सास-ससुर का भरण-पोषण करना बहू की कानूनी जिम्मेदारी नहीं है- हाई कोर्ट
पूर्णिया बिहार 31 मार्च 26 *जेबा परवीन ने मैट्रिक परीक्षा में मारी बाजी, बने प्रखंड के 6th टॉपर