मतदान प्रतिशत बढने पर संतुष्टि की जाहिर
बिधूना,औरैया। बीते दिवस रविवार को विधानसभा क्षेत्र 202 के तीसरे चरण के संपन्न हुए मतदान में इस बार बीते विधानसभा चुनाव की अपेक्षा 1.06% ज्यादा मतदान हुआ। विधानसभा क्षेत्र में बीते चुनाव में 61-45% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जबकि इस बार 62.57% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। उप जिला अधिकारी एवं उप निर्वाचन अधिकारी लवगीत कौर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में कुल पंजीकृत 363573 मतदाताओं 24 मतदाता अन्य श्रेणी के हैं। इस दौरान कुल 227268 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 122907 पुरुष जबकि 104358 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस दौरान 3 अन्य श्रेणी के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। कहा सपा बसपा , भाजपा ,कांग्रेस आम आदमी पार्टी जन अधिकार पार्टी सहित कुल 11 प्रत्याशी मैदान में थे। कहा कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। जिला प्रशासन से लेकर स्थानीय प्रशासन ने दावा किया कि यह मतदाता जागरूकता अभियान का ही परिणाम है जिसके चलते बीते विधानसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार 1-06 प्रतिशत मतदान ज्यादा हुआ है। मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी के लिए इस बार जिलाधिकारी के निर्देशन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के अलावा कई स्वयंसेवी संस्थाओं की भी महती भूमिका रही है, जिन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया, जबकि विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं का भी प्रयास रहा है, जो मतदाताओं को घरों से निकालकर पोलिंग बथोँ तक पहुँचाने में सफल रहे

More Stories
कौशाम्बी 31 मार्च 26*गैंगरेप का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 31 मार्च 26 पूर्णिया के सीमेंन स्टेशन की सराहना: जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
कौशाम्बी 31 मार्च 26*जमीन हड़पने की नीयत से की गई थी पूर्व प्रधान की हत्या*