औरैया 21 मार्च *संगठन हर समय गरीबों , असहाय की मदद करे-अवधेश*
*जन जागृति सेवा समिति नेशनल एन जीओ के रजिस्ट्रेशन के 6वर्ष पूर्ण होने 6वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया*
*दिबियापुर,औरैया।* जन जाग्रति सेवा समिति नेशनल एनजीओ के रजिस्ट्रेशन के 6 वर्ष पूर्ण होने पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम शंकर चतुर्वेदी के निर्देशन में औरैया जिले मै धूमधाम से छठवा स्थापना दिवस समारोह का आयोजन सोमवार को गुंजन रोड स्थित कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अवधेश शुक्ला के आवास पर मनाया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में भाइयों एव एनजीओ की बहनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। वहीं क्षेत्रीय मंत्री अवधेश शुक्ला ने संगठन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संगठन के पदाधिकारी आगे भी समाजसेवा में भाग लेकर लोगो की मदद करते रहे। व संगठन की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। संगठन के अभिषेक पांडेय ने विगत वर्षों में हुए समिति के कार्यों के बारे में बताया एंव आगामी कार्यों पर चर्चा की।इस अवसर पर दिल्ली से अाए संगठन के सदस्य करन राजपूत ,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता चक,ब्लाक अध्यक्ष मेनका, रविपाल, प्रशान्त पाण्डेय गीता देवी, रेश्मा देवी,आकाश गुप्ता, मधुबाला, चित्रा कुशवाह, सुमन देवी आदि सैकडो की संख्या में जन जागृति सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे । कार्यकम के अंत में होली मिलन समारोह भी किया गया जिसमें सभी लोगो ने एक दूसरे को अवीर,गुलाल लगाया।
More Stories
बांदा 27 अक्टूबर 26*ग्राम छिरहुटा में वृद्ध एवं दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 158 लोगों का पंजीयन*
बांदा 27 अक्टूबर 26*दलित महिला ने पड़ोसी पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग*
फर्रुखाबाद27 अक्टूबर 26*युवती के अपमान का आरोप, एनडीपीएफ ने डीपीओ पर उठाए सवाल