औरैया 21 दिसम्बर *पिता की 75 वी जयंती पर सत्संग एवं भोज का होगा आयोजन- पूर्व विधायक सिद्धार्थ शंकर*
*औरैया।* पूर्व मंत्री स्वर्गीय गौरी शंकर के पुत्र सिद्धार्थ शंकर में अपने पिता की 75 वे जयंती वर्ष सहयोगीगण शुभचिंतक एवं परिवार के बीच 23 दिसम्बर 2021 को समय सुबह 11 बजे से शाम को 6 बजे तक अपने पैतृक गांव जानिसनगर अटसू अजीतमल औरैया में उनकी स्मृति में सामाजिक सद्भाव एवं समरसता का विस्तार करने के उद्देश्य से एक सत्संग एवं साथ में भोज का आयोजन किया जा रहा है।
पिता के किए गए विकास एवं उन्नति के कार्यों को सरकार में रहते ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने का कार्य किया गया। मीडिया के माध्यम से जनता को संदेश विकास के पर्याय एवं उन्नति के पथ प्रदर्शक औरैया इटावा की क्रांतिकारी धरती के लाल लोकप्रिय नेता जननायक, विकास पुरुष, स्वर्गीय गौरीशंकर पूर्व मंत्री (उत्तर प्रदेश सरकार) के 75वे जयंती वर्ष के अवसर पर कबीर पंथ सत्संग एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। सत्संग एवं विशालभंडारे में आप सभी महानुभाव सादर आमंत्रित हैं कृपया बड़ी संख्या में उपस्थित होकर हमें अनुग्रहित करने की कृपा करें।

More Stories
कौशाम्बी 17 फ़रवरी 26*गरीब मजदूरों के अधिकार की लड़ाई जारी रहेगी। ~ अजय राय*
कौशाम्बी 17 फ़रवरी 26*प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन*
कौशाम्बी 17 फ़रवरी 26*निपुण भारत मिशन को गति देने हेतु मासिक शिक्षक संकुल बैठक हुई संपन्न*