औरैया 21 जुलाई *औरैया डिलवरी के दौरान हुई प्रसूता की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा!
बिधुना (औरैया)- खबर यूपी के औरैया जनपद जनपद के बिधूना सी एच सी से है जहाँ डिलवरी के दौरान प्रसूता की मौत , परिजनों ने जमकर काटा हंगामा , सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच कार्यवाही में जुटी ।
यूपी के औरैया जनपद के बिधूना तहसील क्षेत्र के बिधूना सीएचसी अस्पताल में उस समय हड़कम्प मच गया जब एक डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत हो गई , प्रसूता की मौत से आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा काटा , अस्पताल में हंगामा काटने की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ।
बिधूना तहसील क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर थाना बेला के निवासिनी रामा देवी अपनी ननद प्रीति की डिलीवरी होने के समय बिधूना सरकारी अस्पताल में लाई और एडमिट कराया , परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रसूता की डिलेवरी के दौरान स्टाफ ने रुपये मांगे , रुपये देने के बावजूद सही इलाज न कराने का आरोप लगाते हुए मार देने का भी आरोप लगाया ।
परिजनों के हंगामा काटने के दौरान अस्पताल परिसर में भारी भीड़ लग गई , जिसकी सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची ।
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता

More Stories
मथुरा 13 अगस्त 26*हरियाली तीज:- बरसाना राधा रानी मंदिर में व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने की समन्वय गोष्ठी*
मुम्बई13अगस्त26*पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरूद्वारे में कृपाण से हमला, इंस्पेक्टर भी चोटिल*
कानपुर नगर13अगस्त2026* शिवराजपुर के कार्यालय मे भारी भरकम ताला लटकता हुआ