औरैया 20 अगस्त *बेटा व बहू के अत्याचार से दर-दर भटक रही निराश्रित महिला*
*थाना फफूंद क्षेत्र के ग्राम जगजीवन पुर का मामला*
*औरैया।* थाना फफूंद क्षेत्र के ग्राम जगजीवनपुर निवासी एक निराश्रित महिला अपने बेटा व पुत्रवधू के अत्याचार से आजिज आकर दर-दर भटकने को मजबूर है। मां को घर में रखना तो दूर है , बल्कि उसे घर से निकाल दिया है। जिससे अपनी बेटियों के यहां शरण स्थली बनाए हुए हैं। उसका बेटा एवं पुत्रवधू उसे एवं उसकी बेटियों पर भी चोरी जैसे झूठे केस में फंसाने का कुचक्र रच रहा है। जिसकी जांच होना नितांत आवश्यक है। महिला ने इस आशय के शिकायती प्रार्थना पत्र थाना से लेकर पुलिस अधीक्षक को दिए हैं। पीड़ित महिला ने न्याय दिलाए जाने के लिए गुहार लगाई है।
क्षेत्र के ग्राम जगजीवनपुर निवासी राज कुमारी पत्नी स्वर्गीय राम सिंह का पुत्र राजीव राव व उसकी पत्नी मंजू देवी ने अपनी मां को घर से निकाल दिया है। पीड़ित महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। इस बाबत महिला ने थाना फफूंद पुलिस तथा सीओ सहित एसपी से शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। बावजूद इसके महिला की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। महिला का लड़का घर पर कब्जा जमाए हुए हैं। बहु व उसके मायके वाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके अलावा राज कुमारी की बेटियों रीना देवी पत्नी रमन बाबू निवासी कखावतू कांशीराम कॉलोनी औरैया एवं शालिनी देवी पत्नी रवि कुमार निवासी ककरईया थाना इकदिल जनपद इटावा ने अपने उपरोक्त भाई व भाभी के खिलाफ झूठे केस में फसाई जाने को लेकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिए हैं। पीड़ित निराश्रित महिला राज कुमारी ने अपनी जुबानी बताया कि उसकी पति राम सिंह की वर्ष 2011 में मृत्यु हो गई थी। उसके पति के नाम 9 बीघा जमीन थी , जो उसके पति की मृत्यु के बाद उसके नाम आ गई। निराश्रित महिला का कहना है कि वह अपने आविवाहित छोटे पुत्र संजीव राय के साथ रहने लगी। जिसकी पिछले वर्ष 4 मई 2020 को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। इसके बाद उसका बड़ा पुत्र राजीव राय व पुत्रवधू मंजू देवी उसके साथ अत्याचार करने लगे। पुत्र व पुत्रबधू के अत्याचार से आजिज आकर वह अपनी पुतलियों के यहां शरण लेने को मजबूर हुई। उसके तीन पुत्रियां हैं। पुत्र एवं पुत्रवधू के व्यवहार से क्षुब्ध होकर उसने अपने हिस्से की खेती अपनी पुत्रियों के नाम कर दी। निराश्रित महिला का कहना है कि उसके पुत्रवधू के पिता , मां एवं भाई निवासीगण ग्राम बहलोलपुर थाना सहायल औरैया भी अपनी बेटी और दामाद का ही पक्ष लेते हैं। उसके पुत्र राजीव राय व पुत्रवधू मंजू देवी ने उसे एवं उसकी पुत्रियों को चोरी जैसे झूठे मुकदमे में फंसा दिया है। जिसकी जांच होना नितांत आवश्यक है। निराश्रित महिला का कहना है कि खेती का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़ित महिला ने मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
More Stories
भागलपुर24सितम्बर23*सामाजिक और राष्ट्र की तरक्की के लिए संगठन को मजबूत होना जरूरी है-युगल किशोर।
कौशाम्बी24सितम्बर23*भाजपा नेत्री दीपा श्रीवास्तव के साथ भारी तादाद में लोगों ने जानी मोदी की मन की बात*
कानपुर24सितम्बर2023*थाना क्षेत्र ककवन के उठ्ठा गांव में महिला का मिला शव।