औरैया 19 सितंबर *भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी गठित*
*बिधूना,औरैया।* भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष भानु ठाकुर ने भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर ,मंडल अध्यक्ष भाजपा आशीष वर्मा के निर्देश पर युवा मोर्चा की नगर कमेटी का गठन कर सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत किए जाने को अपेक्षा की है। उन्होंने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी, और प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों का नगर में कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। नवगठित कमेटी में मंडल अध्यक्ष के पद पर भानु ठाकुर को जबकि मंडल उपाध्यक्ष के पद पर जय वीर सिंह वीरु, प्रशांत कुमार, आदेश तिवारी, अवनीश भदौरिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडल महामंत्री के पद पर शिवम शाक्य जबकि मंत्री पद का दायित्व उपेंद्र कुमार, छोटू तिवारी, करण श्रीवास्तव, रोहित माथुर को दिया गया है| कोषाध्यक्ष के पद पर अनुराग गुप्ता, मंडल कार्यालय प्रभारी करण राठौर ,मीडिया प्रमुख हर्ष प्रताप सिंह शंकु, मीडिया प्रभारी, तरुण दीक्षित को मनोनीत किया गया है जबकि हरिओम शर्मा, अमित परिहार, शिवम सोनी, प्रबल कुमार, दीपू शर्मा, सत्येंद्र राठौर, राजीव शर्मा को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोनू सेंगर एंव भारतीय जनता पार्टी के बिधूना मंडल अध्यक्ष आशीष वर्मा ने नव गठित कमेटी के पदाधिकारियों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ भारतीय जनता पार्टी की नीतियों नीतियों कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने की अपेक्षा की है।
More Stories
दिल्ली 29 सितम्बर 26*दलित आदिवासी स्वाभिमान बैठक: दिल्ली में आज होगा ‘Dalit Adivasi Self-Respect Meeting’ का आयोजन,
नई दिल्ली 29 सितम्बर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*