[2/19, 6:30 PM] Ram Prakash Upaajtak: औरैया19फरवरी*कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टियां रवाना*
*डीएम एडीएम व अन्य अधिकारी बनाए रहे पैनी नजर*
*नहीं हुआ कोरोना का पालन बिना मास्क के घूमते रहे पोलिंग पार्टियों के कर्मी*
*औरैया।* विधानसभा चुनाव 2022 तृतीय चक्र के मतदान के लिए शनिवार को स्थानीय मंडी समिति में विधानसभा बिधूना, दिबियापुर एवं औरैया के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। पीठासीन अधिकारी पार्टियों के साथ रवाना हुए। निर्धारित वाहन संख्या पर जगह नहीं होने के चलते मतदान अधिकारी एवं कर्मचारी परेशान भी दिखे। इसके अलावा पोलिंग पार्टियां कोरोना काल का पालन करते नजर नहीं आई। मतदान कर्मी बगैर मास्क लगाइए मंडी परिसर में घूमते रहे। मतदान कर्मियों को ईवीएम मशीन के अलावा कोरोना किट तथा अन्य चुनाव से संबंधित सामग्री उपलब्ध कराई गई। पोलिंग पार्टियां रवाना होते समय जिलाधिकारी एवं अपर जिला अधिकारी के अलावा अन्य अधिकारी भी पैनी नजर लगाए रहे।
विधानसभा चुनाव 2022 तीसरे चक्र का मतदान आज 20 फरवरी को होना है। जिसके चलते स्थानीय मंडी समिति में बिधूना विधानसभा 202 , दिबियापुर विधान सभा 203 एवं औरैया सुरक्षित विधानसभा 204 के मतदान कर्मियों को ईवीएम मशीन व कोरोना किट के अलावा जिम्मेदार लोगों को कैमरा भी उपलब्ध कराये गए। पीठासीन अधिकारी ने बताया कि औरैया विधानसभा सुरक्षित से 417 पार्टियां एवं दिबियापुर विधानसभा के लिए 393 पार्टियां तथा बिधूना विधानसभा के लिए 470 कुल मिलाकर तीनों विधानसभाओं में 1280 पार्टियों को पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वाहनों से रवाना किया गया। इस दौरान मतदान कर्मी बहुत कम संख्या में मास्क लगाए हुए दिखे, जबकि बड़ी संख्या में कर्मचारी गण मास्क नहीं लगाए हुए थे , और कोरोना की धज्जियां उड़ा रहे थे। विधानसभा औरैया क्षेत्र की पोलिंग पार्टी जोकि प्राथमिक विद्यालय मिलकपुर (भीखेपुर) तथा हजारीपुर बावरपुर के अलावा दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग ऊमरसाना में मतदान कराने वाले कर्मचारी वाहन में जगह नहीं होने से परेशान दिखाई दिए। इस दौरान मतदान कर्मचारियों को सुव्यवस्थित ढंग से भेजने के लिए प्रशासन ने इंतजाम किया, और पोलिंग पार्टियां शाम तक अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई। पोलिंग पार्टियां रवाना करते समय जिलाधिकारी अभिषेक कुमार वर्मा , अपर जिला अधिकारी रेखा एस चौहान के अलावा सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव व पुलिस प्रशासन एवं अन्य अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर जमाए रहे। वहीं जिलाधिकारी एवं अपर जिला अधिकारी निष्पक्ष मतदान कराने के लिए कर्मियों को दिशा निर्देश देते रहे।
[2/19, 6:30 PM] Ram Prakash Upaajtak: *इंसैट1* *वाहन खड़े करने को की गई पार्किंग*
*औरैया।* पोलिंग पार्टियां रवाना करने के लिए मंडी समिति में रोडवेज बसों , प्राइवेट बसों के अलावा चार पहिया वाहनों के लिए बड़े पैमाने पर पार्किंग की व्यवस्था की गई। मतदान कर्मी अपने अपने निर्धारित वाहन से ही मतदेय स्थलों की ओर रवाना हो गये। कुछ मतदान कर्मियों को अपना वाहन नंबर खोजने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
[2/19, 6:30 PM] Ram Prakash Upaajtak: *इंसैट 2* *चाय नाश्ता की दुकानों पर जमे रहे लोग*
*औरैया।* तीनों विधानसभाओं में पोलिंग पार्टियों को भेजने के लिए सुबह से ही जिला प्रशासन सक्रिय रहा। बगैर खाना खाई हुआ चाय नाश्ता किए आई मतदान कर्मी मंडी समिति में चाय पकौड़ा एवं चाट आदि की दुकानों पर नाश्ता पानी करते देखे गए। कुछ महिलाएं ड्यूटी के दौरान अपने छोटे-छोटे बच्चों को साथ ले जाती दिखी।
[2/19, 6:30 PM] Ram Prakash Upaajtak: *इंसैट 3* *चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था*
*औरैया।* पोलिंग पार्टियों को रवाना करते समय मंडी समिति में बड़ी संख्या में मतदान करने पहुंचे इसके साथ ही रिजर्व स्टाफ भी मौजूद रहा।किन्ही कारणों सेठ ड्यूटी पर नहीं आ सके मतदान कर्मियों के स्थान पर रिजल्ट लोगों को मतदान कराने के लिए भेजा गया इस दौरान पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद रहा मंडी समिति प्रमुख गेट के अलावा अन्य गेटों एवं मंडी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम देखे गए।
[2/19, 6:30 PM] Ram Prakash Upaajtak: *इंसैट4* *मतदान कर्मियों को दी गई हिदायत*
*औरैया।* पोलिंग पार्टियों को रवाना करने से पूर्व अधिकारियों ने मतदान कर्मियों को हिदायत देते हुए कहा है कि किसी भी दल के प्रत्याशी अथवा समर्थक का अथित्य स्वीकार ना करें। इसके अलावा किसी का खाना नहीं खाए। अपने साथ ले जाया गया खाना ही खाएं। तथा किसी प्रकार के प्रलोभन में ना आएं। मतदान को निष्पक्षता पूर्वक संपन्न कराएं। यदि किसी प्रकार की मतदान कर्मी द्वारा अनियमितता पाई जाती है , तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 31 मार्च26 *कुमार आदित्य और अफरोज आलम बने पूर्णिया कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष
अयोध्या 31 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कानपुर नगर 31 मार्च 26*महावीर जयंती पर 31 मार्च को पूरे शहर में मांस–मछली की सभी दुकानें रहेंगी बंद