औरैया 19 दिसंबर *संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव सीएचसी में छोड़ ससुरालीजन फरार*
सहार,औरैया। थाना बेला अंतर्गत पुलिस चौकी सहार के गांव कुंवरपुर निवासी विजयसिंह दोहरे की पत्नी मोनिका 21 वर्ष का शव ससुरालीजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहार में छोड़कर फरार हो गए।मोनिका के घर वालों के अनुसार रात में मोनिका के ससुरालवालो ने मारपीट की और शव लेकर सी एच सी सहार आये। मध्यस्थ सत्यपाल निवासी अनेसो की सूचना पर मायके वाले भारी संख्या में आ गए। मृतिका मोनिका का मायका ग्राम धरमपुर थाना रसूलाबाद जिला कानपुर देहात था मृतिका दो भाइयों के बीच अकेली बहिन थी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। सीएचसी से सूचना पुलिस को दी गयी। जिसपर क्षेत्राधिकारी बिधूना एवं उप जिलाधिकारी बिधूना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहार पहुँचे। चूंकि मृतिका की शादी 23 मई 2021 को हुई थी, इस लिए मजिस्ट्रेट प्रकाश चौधरी द्वारा पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा की कार्यवाही करायी गयी।थानाध्यक्ष जीवाराम एवं चौकी इंचार्ज राजपाल सिंह द्वारा ने बताया कि मृत्यु का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । तहरीर मिलने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
कौशाम्बी 5 अप्रैल 26**संस्कार युक्त शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की नींव–डॉक्टर केपी श्रीवास्तव*
कौशाम्बी 5 अप्रैल 26**लूट की घटनाओं का शातिर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार*
कौशाम्बी 5 अप्रैल 26**बाबू जगजीवन राम के उपदेश समाज को एकत्रित और सौहार्द पूर्ण रखने का देते हैं संदेश–गौरव पाण्डेय*