[1/19, 3:27 PM] Ram Prakash Upaajtak: *विज्ञापन चलवाने के लिए एमसीएमसी से लेनी होगी अनुमति*
*बिना अनुमति विज्ञापन चलवाने पर होगी कार्रवाई*
*एमसीएमसी कमेटी देगी विज्ञापन की अनुमति*
*औरैया।* चुनाव में उतारे गए उम्मीदवारों को अखबारों, इंटरनेट मीडिया और टीवी चैनलों पर चलाए जाने वाले विज्ञापनों के लिए पहले मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) की तरफ से अनुमति लेनी होगी। इसके बाद ही प्रत्याशी विज्ञापन चलवा सकेंगे। यह बात एमसीएमसी कमेटी के चेयरमैन जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बैठक के दौरान कही। उन्होंने बताया कि इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ककोर मुख्यालय स्थित दूसरी मंजिल पर इसका कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां से उम्मीदवार इसकी अनुमति ले सकता है। इसके अलावा उम्मीदवार की टीवी न्यूज चैनल, पेपर और इंटरनेट मीडिया पर चलने वाली खबरें आदि पर पल-पल की नजर रखी जा रही है। कंट्रोल रूम में 24 घंटे नजर रखने के लिए 11 मेंबरों का स्टाफ तैनात है। कंट्रोल रूम में इलेक्ट्रोनिक मीडिया न्यूज चैनल सेक्शन, न्यूज पेपर सेक्शन और इंटरनेट मीडिया सेक्शन बनाया गया है।विभिन्न टीवी चैनलों पर चलने वाली न्यूज देखी जा रही है। कंट्रोल रूम पर कंट्रोल रखने के लिए अपर जिला सूचना अधिकारी अनिल कुमार सिंह को तैनात किया गया है। चुनाव आयोग की टीम इस बार खास तौर पर इंटरनेट मीडिया पर भी नजर रखे हुए है। इंटरनेट मीडिया पर जो भी विज्ञापन चलते हैं, उसकी निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया एवं नेटवर्किंग साइटों पर भी विज्ञापन चलाने के लिए कमेटी से अनुमति लेनी होगी। उम्मीदवारों को जो भी विज्ञापन चलाना होगा, वह चेक किया जाएगा और उसके बाद उसे चलाने की परमिशन दी जाएगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो सम्बंधित पर कार्रवाई होगी।
[1/19, 3:27 PM] Ram Prakash Upaajtak: *जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की रुप-रेखा तय की*
*कोविड प्रोटोकाल के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस*
*औरैया।* कोविड प्रोटोकाल व चुनाव आचार संहिता को ध्यान में रखकर धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। यह बात जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों के लिए बैठक के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान कोविड-19 के दिशा निर्देशों एवं आचार संहिता का पालन अनिवार्य रुप से किया जाए।कार्यक्रम शुरूआत प्रातः 7 बजे शहीद पार्क औरैया में महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण से होगी। इसके बाद साढे 8 बजे सभी सरकारी और अर्द्ध सरकारी भवनों पर राष्ट्रध्वज फहराया जायेगा। पौने 9 पर कार्यालय में वृक्षारोपण का कार्यक्रम होगा। साढे 9 पुलिस लाइन औरैया में झंडारोहण का परेड की सलामी ली जाएगी। शैक्षिक संस्थानों में झण्डारोहण 10 बजे किया जायेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता अखण्डता देश भक्तों के जीवन के प्रेरक प्रत्संग दोहराये जायेगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे जिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 100 शैय्या जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान, अपर जिलाधिकारी अब्दुल बासित, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल, डीएफओ बीके सिंह सहित सभी उप जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

More Stories
बिजनौर 14 फ़रवरी 26*वेलेंटाइन डे बड़ा खुलासा: बिजनौर के रेस्टोरेंट के ‘VIP रूम’ में कपल्स के गुप्त वीडियो बनाए जा रहे थे!** 🚨
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*जबतक मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल नहीं करेंगे तबतक मनरेगा योजना की लड़ाई जारी रहेगी – प्रदीप मिश्रा अंशुमन*