औरैया 19 अक्टूबर *विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन*
*कार्यक्रम के दौरान छात्र- छात्राओं को की गई जानकारियां*
*औरैया।* जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशानुसार शहर के गंगाराम बजाजा गर्ल्स इंटर कालेज में बुधवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को विधिक एवं सरकार द्वार चलाई जा रही जन लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं आगामी 12 नवम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया गया।
स्थानीय गंगाराम बजाजा गर्ल्स इंटर कालेज में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर का मुख्य अतिथि सिविल जज सीनियर डिवीजन/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती स्वाती चन्द्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर व पुष्प अर्पित कर शुभारम्भ किया। उन्होंने विधिक एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि की जानकारी दी। कानूनगो रामेश्वर दयाल ने राजस्व विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। पीएलवी रविदत्त ने नशे से बचाव आदि की जानकारी दी। कार्यालय प्रभारी दिलीप कुमार ने मोबाइल व टीबी के दुष्प्रभाव स्थाई लोक अदालत के लाभ की जानकारी दी और कोविड-19 से बचाव व वैक्सीनेशन की जानकारी दी। शिविर का संचालन ग्रुप लीडर लालता प्रसाद ने किया। शिविर में लेखपाल शशांक दुबे, पीएलवी मीनाक्षी, किरन चौहान, पायल, जुबली, रमनलाल यादव, आले हसन, विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षक व छात्राएं मौजूद रहीं।

More Stories
कौशाम्बी 27 मार्च 26*नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने मां शीतला धाम मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*
नई दिल्ली 27 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 27 मार्च 27* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल*