*राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए हुई बैठक*
*औरैया।* आगामी 12 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता के लिए नोडल अधिकारी सुनील कुमार सिंह अपर जिला जज द्वारा विद्युत विभाग के अधिवक्ता व बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक वादो निस्तारण हेतु विचार विमर्श किया गया। उक्त बैठक में बैंकों के शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक नोटिस भेजकर तथा आवश्यक छूट देकर लोक अदालत को सफल बनायें। इसके साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें। बैठक में विकास कुमार पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, दिवाकर कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया व विद्युत विभाग के अधिवक्ता भूकेश मिश्रा एडवोकेट व बैंकों से लीड मैनेजर देवेन्द्र सिंह के साथ आदि बैंको के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More Stories
रोहतास 30 मार्च 26*रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को किया गिरफतार।*
मथुरा 30 मार्च 26* एक वांछित अभियुक्त को एक चोरी की मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार*
मथुरा 30 मार्च 26* जान से मारने की नीयत से पीडित पर हमला करने वाले अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*