औरैया 17 जनवरी *एसपी ने किया अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों का निरीक्षण*
*फफूंद,औरैया।* सोमवार को आगामी विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अति संवेदनशील और संवेदनशील कई बूथों का बारीकी से निरीक्षण किया और कमियां पायीं उन्हें दूर करने के आदेश दिए।
जनपद में शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहता जिसके चलते सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने थाना क्षेत्र के गांव खानपुर फफूंद ,पाता आदि गांवों व फफूंद के राधा बल्लभ इण्टर कालेज स्थित अतिसंवेदनशील और संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया तथा निरीक्षण के समय जो कमियां पायीं गयीं उन्हें संबंधित अधिकारियों को अवगत कराते हुए अति शीघ्र दूर करने के दिशा निर्देश दिए।एसपी ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या की जानकारी भी की।इस मौके पर सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार,थानाध्यक्ष फफूंद जितेन्द्र सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

More Stories
नई दिल्ली 30 मार्च 26*पत्रकारों की समस्याओं को लेकर सांसद संजय देशमुख ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र।
इटावा 30 मार्च 26*जय वैश्य समाज की चतुर्थ राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक बकेवर में संपन्न*
अयोध्या 30 मार्च 26*नीरज की नई उड़ान — यूपी पीसीएस परीक्षा में 33 वीं रैंक हासिल कर बने युवाओं के लिए प्रेरणा