औरैया 17 अगस्त *तिरंगा यात्रा निकाल सपा नेताओं ने दिया देश प्रेम का संदेश*
*विधानसभा बिधूना में सपा नेताओं ने निकालीविशाल तिरंगा यात्रा*
*फोटो। तिरंगा यात्रा में शामिल वरिष्ठ सपा नेता , अंतर्राष्ट्रीय कैंसर सर्जन डॉ नवल किशोर शाक्य व उनकी पत्नी प्रियंका शाक्य*
*दिबियापुर,रामगढ़।* आजादी के पर्व पर पर वरिष्ठ सपा नेता अंतर्राष्ट्रीय कैंसर सर्जन डॉ0 नवल किशोर शाक्य व उनकी पत्नी प्रियंका शाक्य के नेतृत्व में विधानसभा बिधूना में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं, युवाओं व महिलाओं ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा का क्षेत्र में जगह- जगह भव्य स्वागत किया गया। तिंरगा यात्रा में भारत माता के नारों से आसमान गूँज उठा।
विकास खण्ड एरवाकटरा क्षेत्र के दुर्वासा ऋषि की तपोभूमि दोवा से एक विशाल तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई जो किल्लामपुर, नगला अतबल, नगला पहाड़ी, रमपुरा कुकरकाट सहित दर्जनों गांवों में घूमते हुए एरवाकटरा , बिधूना, सहार, सहायल होते हुए लहरापुर जाकर तिंरगा यात्रा का समापन हुआ ।जहां डॉ0 नवल किशोर शाक्य व उनकी पत्नी सहित यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अश्विन शाक्य, दशरथ शाक्य, पिंटू यादव, डॉ अंजू शाक्य, राहुल सविता सपा नेताआदि मौजूद रहे।

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।