औरैया 16 नवंबर *तालाब में जहरीला दवा डालने से हजारों मछलियां तड़प तड़प कर मर गई,पुलिस से की गई शिकायत*
*औरैया।* दिबियापुर थाने के गांव कमालपुर हवलिया में एक तालाब पर किसी अराजकतत्व ने जहरीली दवा डाल दी जिससे तालाब का पानी जहरीला हो गया। तालाब में हजारों मछलियां तड़प तड़प के में गई। सुबह जब मछली पालन करने वाले को पता चला तो उसने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की है।
क्षेत्र के ग्राम तुर्कीपुर निवासी संतोष सिंह ने बताया कि हवलिया और कमालपुर के बीच उसकी निजी भूमि पर तालाब है। जिस पर वह मछलीपालन करता है। तालाब में करीब ढाई से तीन क्विंटल मछलियां थी। बीती रात किसी अराजकतत्वों ने तालाब में जहरीली दवा मिला दी जिससे तालाब की सभी मछलियां तड़प तड़प कर मर गई। सैकड़ो की संख्या में मछलियां तालाब के बाहर मरी पड़ी थी। तालाब का पानी जहरीला हो गया है जिससे और भी हादसा हो सकता है। पीड़ित ने पुलिस से जांच कर कार्रवाई की बात कही। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
प्रयागराज:29जून26*सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दो दिवसीय जनपद में प्रवास खत्म, विजन इंडिया में छाया रहा शिक्षा परीक्षा क्यों ध्वस्त हुई व्यवस्था का मुद्दा…
अयोध्या29जून26*शिवसेना ने राम मंदिर को दी चांदी की ईंट, चेक: 2018 में भेंट की गई राशि की जांच की मांग*
भोजपुर29जून26*शहीद भरत तिवारी के गांव भरतपुर में सामाजिक कार्यों की नई पहल, ‘