औरैया 16 नवंबर *जिलाधिकारी के निर्देश पर विशेष परिवर्तन दल का किया गया गठन*
*औरैया 16 नवंबर 2022*- जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)- अम्बादत्त पाण्डेय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके श्रीवास्तव के नेतृत्व में विशेष प्रवर्तन दल का गठन किया गया है। जिसमें प्रवर्तन दल द्वारा दिनांक 15 एवं 16 नवंबर 2022 को दूध पर विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें 15 नवंबर 2022 को बरमूपुर में छापे मारकर रामजी दुबे उर्फ अजीत कुमार, बनारसीदास स्थित औरैया से ऋषभ उर्फ टिंकल यादव, फफूँद रोड बरमूपुर से अन्नू तिवारी तथा बनारसीदास पर छापामार कर दूध के नमूनें संग्रहित किये गये।
खाद्य सचलदल द्वारा 16 नवंबर 2022 को एरवाकटरा से विकास कुमार एवं कुकरकाट उमरैन में जितेन्द्र कुमार के प्रतिष्ठान पर छापामारी कर दूध के नमूनें संग्रहीत किया गया। दूषित होने का संदेह होने पर लगभग 50 लीटर दूध नष्ट करा दिया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस.के. श्रीवास्तव द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में दूध व अन्य खाद्य पदार्थों पर समय-समय पर छापामारी कर कार्यवाही की जाती रहेगी। समस्त नमूनों को विभागीय प्रयोगशाला में जॉच हेतु भेजा जा रहा है रिपोर्ट प्राप्त होने पर तदनुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चन्द्र, सुनील कुमार सिंह एवं माता शंकर बिन्द उपस्थिति रहे।
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak