- *स्व0 ओम प्रकाश शर्मा की बरसी पर शिक्षको ने दी श्रद्धांजलि*
*औरैया।* शिक्षक हितों के प्रहरी व लगातार 48 वर्षो तक विधान परिषद में शिक्षको का प्रतिनिधित्व पूरी सजगता से करने वाले, संघर्षो के बल पर शिक्षको को शून्य से शिखर तक ले जाने वाले ओम प्रकाश शर्मा की बरसी पर शिक्षको ने रविवार को औरैया में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। शिक्षक संघ के प्रांतीय सदस्य जगदीश नारायण त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष सुनील मिश्र ,जिलामंत्री साधयेश सिंह सेंगर ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। अजय सिंह पाल आय व्यय निरीक्षक ने कई संस्मरण बताए। अजय मिश्र, नितेन्द्र सिंह सेंगर, सुभाष वर्मा डॉ अजय सिंह, राम प्रकाश, प्रियव्रत पांडेय, दीक्षित, संजय पांडे, त्रिलोक बाजपेयी, अमर सिंह, राम प्रसाद, सुधाकर अवस्थी, रितेश अग्निहोत्री ने अपने विचार व्यक्त किये।

More Stories
मथुरा26मई26*वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने अपने भक्तों और शिष्यों के लिए एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया है।*
नई दिल्ली26मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली26मई26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*