औरैया 16 अप्रैल *अवैध मस्जिद संचालित करने से रोके जाने की मांग*
*दिबियापुर,औरैया।* नगर से सटे ग्राम उमरी के एक मकान में बिना प्रशासन की अनुमति के अवैध मस्जिद का संचालन शुरू कर लिया, जबकि प्राचीन काल से 100 मीटर की दूरी पर प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी मन्दिर स्थित है। मकान में तीव्र ध्वनि वाले लाउडस्पीकर बाँधकर दिन रात में कई बार शोर किया जाता है, जो साम्प्रदायिक शौहार्द के लिए खतरा है। भाजपा के मण्डल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा कन्हैया पांडेय, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विजय सविता आदि ने उपजिलाधिकारी को दिये ज्ञापन में बताया कि विगत वर्ष 2014-15 में उपरोक्त द्वारा इसी स्थान पर मस्जिद का निर्माण किया जा रहा था। तब क्षेत्रीय लोगों के अनुरोध पर तत्कालीन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मस्जिद निर्माण पर रोक लगायी गयी थी। वर्तमान में मस्जिद का संचालन रोका जाना जनहित में आवश्यक है। जबकि यहाँ से एक किलोमीटर दूरी पर दिबियापुर नगर में मस्जिद पूर्व से बनी है।

More Stories
कानपुर नगर26अगस्त26*नगर निगम में टेंडरिंग का खेल! 85% डाउन पर टेंडर मैनेज कराने का आरोप, 6 केस दर्ज
लखनऊ26अगस्त2026*सीएम योगी आज करेंगे लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ*
नई दिल्ली26अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*