March 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 15 फरवरी *जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनसभा में मांगे वोट*

औरैया 15 फरवरी *जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनसभा में मांगे वोट*

औरैया 15 फरवरी *जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनसभा में मांगे वोट*

*बिधूना,औरैया।* सोमवार को तहसील के पीछे स्थित जनसभा स्थल जन अधिकार पार्टी प्रत्याशी संजीव शाक्य के समर्थन में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा एवं भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकरन कश्यप ने यह कहकर वोट की अपील की, कि जब तक आपके हक की आवाज उठाने के लिये आपके द्वारा चुना हुआ नुमाइंदा विधानसभा से लेकर संसद में नहीं पहुँचेगा, तब तक वंचित शोषित समाज का भला होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि कभी सपा कभी भाजपा का पिछलग्गू बनकर देख लिया, लेकिन किसी ने आपके हक की बात नहीं की। कहा राजनैतिक दलों ने हमेशा सिर्फ वोट लेने तक सीमित रखा लेकिन हक हकूक की बात नहीं की। आपके वोट लेकर राजनेता मंत्री मुख्यमंत्री तो बने लेकिन उन्होंने आपके हक की लड़ाई नहीं लड़ी यही कारण है कि आपके समाज को प्रतिनिधित्व नही मिला। इस अवसर पर उन्होंने कहां जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी के लिए उन्होंने मोर्चा बनाया है, और समान विचार धारा के दल साथ आये हैं। कहा यह मोर्चा दलित , बंचित , अल्पसंख्यक , पिछडे , शोषित समाज के हक के लिये बनाया गया है। जब तक इन समाज के लोगों को उनका हक नहीं मिल जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर उन्होंने समान शिक्षा एवं निशुल्क स्वास्थ्य, शिक्षा की पैरवी करते हुए कहा कि जब एक ही पाठ्यक्रम को एक ही स्कूल में मंत्री विधायक से लेकर एक गरीब का बच्चा पढेगा तो उसे भी शासन सत्ता से लेकर नौकरियों में भागीदारी मिलेगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग ग्यारह लाख नौकरियों की बात कर रहे हैं। जब वह शासन सत्ता में थे तब शोषित वंचित समाज को कितना लाभ दिया। कहा जब भी वह सरकार में रहते हैं तो सिर्फ अपने समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। कहा पांच किलो अनाज और छै हजार रुपये की किसान सम्मान निधि के झाँसे में न पडकर अपने भविष्य को बर्बाद न करो। उन्होंने लोगों से हाथ उठवाकर जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन की अपील करते हुए भारी बहुमत से जिताने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिंदुत्व के नाम पर वोट लेती है, जबकि समाजवादी पार्टी धर्म निरपेक्षता का चोला पहनकर दलित पिछड़े बंचित अल्पसंख्यक समाज का वोट हासिल करती है और सत्ता में आते ही यह लोग बंचित दलित , अल्पसंख्यक समाज को भूल जाते हैं। इससे पूर्व जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा व रामकरन कश्यप का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। चुनावी जनसभा में एआई एमआईएम चीफ असुवैद्दीन ओवैसी को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग आए थे लेकिन उनके न आने से लोग निराश होकर वापस लौट गये| चुनावी जनसभा में आए कार्यकर्ताओं के वाहनों को लेकर भगत सिंह चौराहे पर लगभग 2 घंटे तक जाम की स्थिति रही जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी पडी हालांकि प्रशासन इस दौरान जाम खुलवाने की कवायद में जुटा रहा।

Taza Khabar