August 15, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 15 नवम्बर *सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने संगठनों में भरा जोश*

औरैया 15 नवम्बर *सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने संगठनों में भरा जोश*

औरैया 15 नवम्बर *सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने संगठनों में भरा जोश*

*समाजवादी पार्टी की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णमय नंदा ने की समीक्षा*

*औरैया।* सपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवजन सभा ने सोमवार को मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय पर विधानसभा वार फ्रंटल संगठनों , समस्त सेक्टरों के अलावा सभी ब्लाक कमेटियों की समीक्षा बैठक की। इसके अलावा उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा सरकार को हटाने , गुंडा एवं जंगलराज को समाप्त करने के अलावा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को विजई बनाकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने की बात कही है। इससे पूर्व पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आए हुए दोनों अतिथियों का फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवजन सभा विकास यादव सोमवार को मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। जहां पर समाजवादी पार्टी की तीनों विधानसभाओं के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद
पार्टी कार्यालय पर उन्होंने विधानसभा बिधूना , दिबियापुर व औरैया के समस्त फ्रंटल संगठनों , समस्त सेक्टरों ,समस्त ब्लॉक कमेटियों की समीक्षा की है। समीक्षा के दौरान सपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री नंदा ने जिले की तीनों विधानसभाओं के पदाधिकारियों में जोश भरते हुए कहा की आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी सत्ता में आ रही है। इसके लिए प्रत्येक पदाधिकारी युवा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सपा के पक्ष में मतदान कराने की बड़ी जिम्मेदारी बढ़ गई है। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ जुट जाएं। प्रेस वार्ता के दौरान श्री नंदा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी की सीधी लड़ाई भाजपा से है। प्रदेश में बढ़ रहे समाजवादी पार्टी के जनसमर्थन को देखकर भाजपा बौखला गई है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की कुशासन से ऊब चुकी है। अब वह प्रदेश में बदलाव चाहती है। भाजपा सरकार में अपराधों का जहां एक ओर बोलबाला है , वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की कोई चीज नहीं रह गई है। प्रदेश को कुशासन से निजात दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी सबसे आगे है। इसके साथ ही पार्टी को समूचे प्रदेश में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के गुंडा एवं जंगलराज को समाप्त करना चाहती है। आगामी चुनाव जनता का चुनाव है , जिसमें वह भाजपा को है हटाएंगे , और योगी को भी हटा कर अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाएंगे। भाजपा सरकार ने अभी तक पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यों का उद्घाटन किया है। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कही हुई बातों पर कोई काम नहीं किया है। सपा संगठन को मजबूत बनाना उनका लक्ष्य है। प्रेस वार्ता के दौरान प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव , विनोद यादव कक्का पूर्व मंत्री विधायक , प्रभाकर पांडे प्रत्याशी सिकंदरा विधानसभा , जिला महासचिव ओम प्रकाश ओझा के अलावा पूर्व विधायक प्रदीप यादव, अशोक यादव , जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया, सपा के संभावित प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे , जिला उपाध्यक्ष शफीक ठेकेदार, मु०इरशाद , रचना सिंह, धर्मेंद्र यादव, सुमन दिवाकर, जिला मीडिया प्रभारी अमित यादव, अनुज यादव, हिमांशु पाल,राजा तिवारी, शिवम सक्सेना, भूपेंद्र , आदि समेत बड़ी संख्या में सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Taza Khabar