औरैया 15 जनवरी *पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बीती रात चोरो ने लाखो का माल किया पार*
*पंद्रह दिन से स्कूल में चल रही थी छुट्टी*
*कंचौसी,औरैया।* दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चमरौआ गाँव में बीती रात स्कूल में चोरों ने हाथ साफ कर दिया।और किसी को पता तक नहीं चला।स्कूल के बाहर बच्चे गुल्ली डंडा खेल रहे थे।तभी अचानक गुल्ली स्कूल में बनी बाउंड्री के अंदर चली गई।बच्चे जब गिल्ली उठाने के लिए गए तो देखा की स्कूल के मेन गेट और दो कमरों का कुंडी सहित ताला टूटा पडा था। बच्चो ने गांव वालों को बताया।गांव वालों ने प्रधान रामू यादव को सूचना दी।प्रधान ने स्कूल की प्रधानाचार्या मीनू तिवारी,और प्लास्टिक सिटी चौकी इंचार्ज मेवा लाल को फोन पर सूचना दी,चौकी इंचार्ज तत्काल मौके पर पहुँच कर देखा तो वहाँ से, 2 भरे गैस सिलेंडर,जरूरी रजिस्टर, 2 बेटरा, इंवेर्टर, सोलर पैनल, टी वी, प्रोजेक्टर, लैब का समान जो गेल की तरफ से मिला था। आदि जरूरी सामान उठा ले गए,चौकी इंचार्ज ने जाँच पड़ताल की, और बताया चोरी का जल्द खुलासा किया जायेगा। प्लास्टिक सिटी चौकी इंचार्ज मेवालाल ने बताया है कि चोरी की घटना की तहरीर मिली है। जाँच शुरू कर दी गई है। जल्दी ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

More Stories
हरिद्वार30अगस्त26*2027 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का दावा, अमन गर्ग ने की जनता से अपील
लखनऊ 30अगस्त 26* आईएएस दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफ़ा दे दिया है,अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*