औरैया 14 सितंबर *देवी मंदिर की इमारत जवरन तोड़ रहे नामजद शिकायत*
*फोटो परिचय। टूटी पड़ी मंदिर की इमारत का नजारा*
*औरैया।* मोहल्ला महावीर गंज स्थित काली माता मंदिर की इमारत को नाम व अज्ञात लोगों ने विगत दिनों जबरन गिरा दिया , तथा आगे भी इमारत को गिराना चाहते हैं। इसी बात को लेकर मंदिर समिति के अध्यक्ष ने इमारत को गिराए जाने से रोकने के लिए एसडीएम सदर को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए रोक लगाये जाने की मांग की है।
काली देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विपिन मित्तल ने सोमवार को उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र यादव को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है , कि तहसील के पीछे प्रतिष्ठित काली माता मंदिर है , जिसका निर्माण उनके पूर्वजों ने कराया था। वर्तमान में एक नामजद व्यक्ति व उनके साथियों ने मंदिर की इमारत को जबरन गिरा दिया है। इसके अलावा वह लोग आगे और भी इमारत व मंदिर भवन काली माता का तोड़ना चाहते हैं। आगे कहा कि पिछले कई दिनों से वह बाहर थे। बीती रात को उन्हें वापस लौटने पर मंदिर की इमारत तोड़े जाने की जानकारी मिली। कहा कि वह काली देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हैं , व राजेश चंद्र मित्तल प्रबंधक हैं , जो अपने परिवार के इलाज के कारण बाहर हैं। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ने मंदिर की इमारत को तोड़े जाने पर रोक लगाने के लिए एसडीएम से गुहार लगाई है। कहा कि उपरोक्त मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है।

More Stories
नई दिल्ली८ अप्रैल २६ * दो हफ्ते की शांति और तेल के दाम धड़ाम! ट्रंप के सीजफायर ऐलान से 19% टूटा अमेरिकी क्रूड
बाँदा 8अप्रैल26*प्राचीन शिव मंदिर में तोड़फोड़, अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
नई दिल्ली ८ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें