*अराजक तत्वों ने गौशाला का ताला तोड़ गोवंशों को बाहर निकाला*
*अजीतमल, औरैया।* विकासखंड अजीतमल क्षेत्र के अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल सरांय टडवा में गत दिवस रात के समय अराजक तत्वों ने गौशाला का ताला तोड़कर गोवंशो को बाहर निकाल दिया। इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है।
स्व 0 रामसेवक दुबे समाज सेवा एवं शिक्षा प्रसार समिति अजीतमल शिव मोहन दुबे प्रबंधक ने कोतवाली अजीतमल में तहरीर देते हुए बताया कि अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल सरांय टडवा विकासखंड अजीतमल में संचालित है। 13 फरवरी 2022 की रात करीब 10 बजे गांव के अराजक तत्वों द्वारा गो आश्रय स्थल के गेट पर पड़ा ताला तोड़कर गेट खोल कर गोवंश ओं को बाहर निकाल दिया। जिसकी जानकारी गो आश्रय स्थल पर हरा चारा की गाड़ी लेकर पहुंचे सेवादारों द्वारा प्रार्थी एवं ग्राम प्रधान को दी गई, तथा मौके पर पहुंचकर ग्राम प्रधान यतेंद्र कुमार ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। तथा मौके पर डायल 112 पुलिस के सिपाहियों ने जांच कर तहरीर कोतवाली में देने की बात कही थी। जिसके चलते प्रार्थी ने कोतवाली अजीतमल में तहरीर देते हुए अराजक तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

More Stories
हमीरपुर 1 अप्रैल 26*स्वर्ण शताब्दी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया गया
बांदा1अप्रैल26* अमर शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई*
बांदा1अप्रैल26* पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई*