औरैया 14 दिसम्बर *नहरों में पानी आने से किसानों में खुशी*
*अछल्दा,औरैया।* क्षेत्र में नहरें सूखी पड़ी थी, जिससे किसानों को पानी नहीं मिल रहा था। जिससे वे काफी चिन्तित थे। हिन्दुस्तान ने किसानों की समस्याओें को प्रमुखता से प्रकाशित भी किया था। नहरों में पानी छोड़े जाने से किसान खुश हैं।
विकास खंड अछल्दा के ग्राम पंचायत घसारा, बीसरमऊ, इटैली, छछूंद, बैसौली लालपुर , बंशी आदि ग्राम पंचायत के किसानों की खेती नहर व रजवाहों के पानी पर ही निर्भर है। फसलों की सिंचाई के हमेशा आस लगाए रहते हैं, लेकिन अक्सर सिंचाई विभाग देर से किसानों को पानी देता है। जिससे किसानों को काफी आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ता है। पंपिंग सेट से खेतों की सिंचाई बहुत महंगी पड़ती है। सिंचाई में विलंब होने से फसलों को भी नुकसान पहुंचता है। नहरों में पानी न होने से किसान गेहूं की फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे थे, जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा था। कुछ किसान पंपिंग सेट से खेत में पानी लगा रहे थे। जबकि अधिकांश किसान नहर व रजवाहों में पानी छोड़े जाने की आस लगाए हुए थे, लेकिन उन्हें पानी नहीं मिल रहा था। किसानों के दर्द को समझते हुए हिन्दुस्तान ने पिछले हफ्ते को नहरों में पानी नहीं कैसे हो गेहूं की सिंचाई, शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था।
किसान अरविंद कुमार, ईश्वर दयाल ,शिवकुमार, इंदल मुकेश कुमार, भूरे यादव, दीवान यादव अभिलाख सिंह आदि ने बताया कि काफी दिनों से नहर में पानी छोड़े जाने के इंतजार में थे। नहर में आते ही सभी किसान अपने खेतों की सिंचाई करने लगे हैं क्षेत्र के किसानों को गेहूं की फसलों की सिंचाई के लिए पानी की सख्त जरूरत थी।

More Stories
हरिद्वार 17 फ़रवरी 26* महा शिवरात्रि के अवसर काँवर यात्रा का किया गया आयोजन
जबलपुर १७फरवरी २६ * दिल छू लेने वाली है अथर्व की कहानी चीफ जस्टिस ने कहां… ‘तुम्हें वकील बनना चाहिए’
लखनऊ १७ फरवरी २६ * यूपी में शिक्षामित्र-अनुदेशक और आंगनवाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने की घोषणा