औरैया 13 मार्च *राधा कृष्ण संग खेली गई फूलों की होली*
*औरैया।* नगर की प्रमुख समाजसेवी संस्था संवेदना ग्रुप द्वारा कई जनहित के कार्यों के अतिरिक्त धार्मिक कार्यक्रमों को भी प्रतिवर्ष आयोजित कराया जाता है। संस्था द्वारा गतवर्षों की भाँति इस वर्ष भी संगीतमय सुंदर काण्ड एवं फूलों की होली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभु श्रीराम एव हनुमान की महिमाओं का गुणगान हुआ। जिसमे नगर के कई गणमान्य नागरिक एवं संवेदना ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे। भक्त गणों द्वारा राधा-कृष्ण संग पुष्पों की होली भी खेली गई। इस मौके पर अखिलेश पोरवाल सहित अमित यादव कार्यक्रम के यजमान रहे। गौर तलब है कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष यह आयोजन किया जाता है। संगीतमय सुंदरकाण्ड का पाठ पनकी मंदिर कानपुर के ग्रुप द्वारा किया गया। पाठ के उपरांत फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रही। जिसमें राधा-कृष्ण के संग सभी भक्तगणों ने फूलों की होली खेली। कार्यक्रम संयोजन में प्रमुख रुप से संजीव गुप्ता , डॉ० एस एस एस परिहार , डॉ० मनीष वर्मा , अनूप विश्नोई ( कल्लू ) , दीपक सोनी , किशन गहोई , सत्येंद्र राजपूत , अनुपम पोरवाल हरिओम तिवारी , विकास शर्मा , दीपक पोरवाल , कमल वर्मा , सक्षम सेंगर एडवोकेट , रवि बरसाइयाँ आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
बिजनौर 14 फ़रवरी 26*वेलेंटाइन डे बड़ा खुलासा: बिजनौर के रेस्टोरेंट के ‘VIP रूम’ में कपल्स के गुप्त वीडियो बनाए जा रहे थे!** 🚨
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*जबतक मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल नहीं करेंगे तबतक मनरेगा योजना की लड़ाई जारी रहेगी – प्रदीप मिश्रा अंशुमन*