*बिधूना सामान्य सीट पर कांग्रेस ने एससी प्रत्याशी पर लगाया दांव दिखता उल्टा पड़ा*
*सामान्य वर्ग के प्रत्याशिता में लगे कांग्रेसी हुए दरकिनार कांग्रेस की कैसे होगी नैया पार*
*बिधूना,औरैया।* बिधूना विधानसभा क्षेत्र 202 में पिछले लगभग 42 सालों से कांग्रेस पार्टी जीत का मुंह देखने को तरस रही है। इस बार कांग्रेसियों का टिकट पाकर कांग्रेस की खोई प्रतिष्ठा पुनः कायम करने को लेकर लंबे अर्से से जनता में अपनी पैठ बनाने में लगे कांग्रेसियों को तब बड़ा झटका लगा है, जब इस क्षेत्र की भौगोलिक और राजनैतिक हालातों से बिल्कुल बेखबर अनुसूचित जाति की महिला उम्मीदवार को सामान्य सीट पर चुनाव लड़ा दिया गया है। ऐसे में जहां मजबूत जनाधार वाले प्रत्याशियों को झटका लगा है। वही निष्ठावान पुराने कांग्रेसी भी इस प्रत्याशिता पर हतप्रभ रह गए हैं। वैसे तो कांग्रेस प्रत्याशी इसी क्षेत्र में अपनी ससुराल होने का हवाला दे रही है, लेकिन इस क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की अधिकांश जनता ने अभी तक पहली बार उनके दीदार करने का कौन कहे फिलहाल उनका नाम भी नहीं जान पाया है। ऐसे में क्षेत्र की भौगोलिक और राजनीतिक हालातों से अनविज्ञ कांग्रेस प्रत्याशी इस सपा , भाजपा के मजबूत दुर्ग को कैसे भेद पाएंगी यह काफी विचारणीय है। जन चर्चा तो आम यह है कि कांग्रेस के बेहद कमजोर संगठन के कारण पार्टी के पास कार्यकर्ताओं का भी भारी अभाव है। ऐसे में दिहाड़ी पर कार्यकर्ता जुटाए जाते नजर आ रहे हैं, और ऐसे में कांग्रेस की चुनावी वैतरणी यहां कैसे पार होगी यह कह पाना कठिन है। यही नहीं पिछले कई चुनावों से कांग्रेस में चुनाव लड़ने के लिए तो यहां बहुत नेता आ जाते हैं , लेकिन चुनाव हारने के बाद जब उनकी जमानत जप्त हो जाती हैं , तो वह ब्रह्म की तरह अंतर्ध्यान हो जाते हैं, और फिर जब 5 वर्ष बाद चुनाव आते हैं, तो कांग्रेस में हर बार नए नेता सामने आ जाते हैं जिससे जनता कांग्रेस पर भरोसा करने से हिचकती दिखती है।

More Stories
हमीरपुर 1 अप्रैल 26*स्वर्ण शताब्दी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया गया
बांदा1अप्रैल26* अमर शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई*
बांदा1अप्रैल26* पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई*