औरैया 11 फरवरी *विधानसभा चुनाव में वाहन उपलब्ध न कराने पर होगी कार्रवाई*
*औरैया।* विधानसभा चुनाव के लिए परिवहन विभाग वाहनों की व्यवस्था में जुटा हुआ है। वाहनों का अधिग्रहण कर लिया गया है। लेकिन चुनाव में वाहन उपलब्ध नहीं कराया तो संबंधित वाहन स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी अधिकारी वाहन डिप्टी कलेक्टर रमेश यादव ने बताया कि विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के क्रम में जिले के सभी हल्के और भारी व्यवसायिक वाहनों को अधिग्रहण किया गया है। इसके संबंध में एआरटीओ विभाग द्वारा बस मालिकों, स्कूलों व शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्य को नोटिस भी भेजा गया तथा निर्देशित किया गया है, कि वाहन मालिक व स्कूल प्रबंधक की बसों एवं अन्य निजी वाहनों की ड्यूटी के लिए ईंधन की पर्ची जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर लें। यदि निर्वाचन कार्य में बस मालिक, निजी वाहन मालिक द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो संबंधित के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 167 के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
More Stories
वाराणसी10 अक्टूबर 26*मारपीट के मामले में चौक पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है,
कानपुर10 अक्टूबर 26*बिठूर पुलिस को मिली बड़ी सफलता *मंधना से 2 शातिर चोर गिरफ्तार
लखनऊ 10 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें