औरैया 10 सितंबर *औरैया में मात्र एक जगह विराजमान हुए गणपति बप्पा*
*औरैया।* शहर में विगत वर्ष धूमधाम के साथ पांच स्थानों पर गणपति बप्पा विराजमान हुए थे। यह सिलसिला विगत कई वर्षों से जारी था , लेकिन किन्ही कारण बस इस वर्ष औरैया में मात्र एक स्थान आवास विकास में ही गणपति बप्पा विराजमान हुए हैं। गणपति महोत्सव व्यापक तौर पर नहीं मनाये जाने को लेकर आम जनमानस में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। आवास विकास स्थित विराजमान हुए गणपति बप्पा समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पूजा अर्चना के साथ आरती करते हुए गणपति बप्पा को विराजमान किया है।
इस वर्ष सदर बाजार होमगंज , ठठराई मोहाल, ब्रह्मनगर व पुरानी सब्जी मंडी में गणेश महोत्सव नहीं मनाये जाने के चलते गणपति बप्पा को विराजमान नहीं किया जा सका। औरैया नगर में श्री गणेश सर्व सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को गणपति बप्पा को विराजमान किया गया है। शाम करीब साढ़े 4 बजे समिति के पदाधिकारियों ने गणपति बप्पा का जन्मोत्सव मनाते हुए केक काटा। इसके साथ ही पंडित आचार्य अरुण मिश्रा व पंडित अरविंद पांडे ने पूजा अर्चना करते हुए गणपति बप्पा को विराजमान किया। गणेश महोत्सव के आयोजक समिति के अध्यक्ष अवनीश अवस्थी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि गणपति महोत्सव को वह प्रस्तावित समय तक जारी रखेंगे। गणपति बप्पा की पूजा अर्चना करने वालों में प्रमुख रूप से आयोजक अवनीश अवस्थी के अलावा समिति के उपाध्यक्ष अनूप कुमार राजपूत , महामंत्री विशाल परिहार , कोषाध्यक्ष आशीष चतुर्वेदी , सदस्यगण आशुतोष , आशीष तिवारी , अजय बाजपेई , ओमजी तिवारी व शिवम मिश्रा आदि लोग शामिल रहे। आपको बताते चलें कि शहर में व्यापक तौर पर गणेश महोत्सव नहीं मंगाये जाने को लेकर जनमानस का कहना है कि कोरोना के भय से , समिति के पदाधिकारियों द्वारा सहयोग नहीं करने अथवा महंगाई के चलते समितियों के लोगों ने गणेश महोत्सव मनाने से अपने पैर पीछे खींच लिए होंगे, जिसके कारण यह महोत्सव व्यापक तौर पर नहीं मनाया जा सका।
More Stories
लखीमपुर खीरी23जुलाई25*मूकबधिर बच्चों की स्कूल चलो रैली
कौशाम्बी23जुलाई25*शिव मंदिर पर भक्तों ने किया ओम नम:शिवाय का जाप*
गोरखपुर23जुलाई25*600 ट्रेनी महिला सिपाही रोते-चिल्लाते बाहर आईं: एक बोली- बाथरूम में कैमरे लगे