औरैया 10 फरवरी *प्रदीप ने नहर पुल चौड़ा कराने का किया वायदा*
*नगर में पार्क का होगा निर्माण कराने का लिया संकल्प*
*दिबियापुर,औरैया।* विधान सभा क्षेत्र दिबियापुर के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप यादव ने नगर में जनसम्पर्क के दौरान मतदाताओं से सपा के पक्ष में वोट देने की अपील की।बुधवार शाम स्थानीय लोहिया नगर तथा शाष्त्री नगर में लोगों से उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में सभी वर्ग के लोग परेशान रहे।उन्होनें कहा कि सरकार बनने पर नगर की प्रमुख जल निकासी समस्या का स्थायी समाधान कराने के साथ वन विभाग की खाली पड़ी जमीन पर सुन्दर पार्क बनवायेंगे तथा नहर पुल पर लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने के लिये मौजूदा संकरे पुल को चौड़ा कराया जायेगा। इस दौरान व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता,जिला बार एसोशिएसन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सुनील दुबे , विनोद शुक्ला,पूर्व ब्लाक प्रमुखपति कमलेश यादव, पूर्व सभासद अजय पोरवाल ,विनोद तिवारी एडवोकेट,कमलेश पोरवाल, एडवोकेट एवं डॉ॰ राजेन्द्र पाल आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।