औरैया 10 दिसम्बर *बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बैठक सम्पन्न*
*औरैया।* भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर औरैया में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संयोजक अनीता दीक्षित रहीं।बैठक का संचालन जिला संयोजक नीरू शुक्ला ने किया।बैठक की शुरुआत दिवंगत सेना प्रमुख विपिन रावत को श्रद्धांजलि देकर की गई।बैठक में सदस्यता अभियान की प्रगति पर चर्चा की गई तथा विधानसभा चुनाव में भाजपा की नीतियों के प्रचार प्रसार पर चर्चा की गई।
क्षेत्रीय संयोजक अनीता दीक्षित ने बताया कि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान हेतु कई योजनाएं लागू की गई।जिला संयोजक नीरू शुक्ला ने जानकारी दी कि जनपद में 13 मंडलों की सदस्यता कराई गई।उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित महसूस करतीं हैं। मण्डल संयोजक दिबियापुर कीर्ति त्रिपाठी ने बताया की भाजपा सरकार में गुंडागर्दी भ्रष्टाचार नहीं है इस कारण सरकार जनप्रिय है और आगामी चुनाव में पहले से अधिक सीटें लाएगी।
इस अवसर पर मण्डल संयोजक अछल्दा ममता गुप्ता, औरैया से शकुंतला, एरवाकटरा से नीलम तिवारी, मुरादगंज से आशा माथुर, बिधूना से कंचन गुप्ता आदि पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

More Stories
जबलपुर १७फरवरी २६ * दिल छू लेने वाली है अथर्व की कहानी चीफ जस्टिस ने कहां… ‘तुम्हें वकील बनना चाहिए’
लखनऊ १७ फरवरी २६ * यूपी में शिक्षामित्र-अनुदेशक और आंगनवाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने की घोषणा
गुवाहाटी १७ फरवरी २६ * असम की राजनीति में कथित ‘50 करोड़ डील’ की चर्चा तेज, दावों ने बढ़ाई सियासी हलचल