औरैया 10 अगस्त *जनसुनवाई के तहत पुलिस मुख्यालय पर एसपी ने सुनी समस्याएं*
*औरैया।* बुधवार 10 अगस्त 2022 को पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम द्वारा पुलिस मुख्यालय ककोर में आये हुए पीडित फरियादियों की समस्यों को जनसुनवाई के दौरान विस्तारपूर्वक सुना गया तथा पीडितों को न्याना को भरोसा दिलाते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से न्यायोचित निस्तारण करने के लिए सर्व-सम्बन्धित अधि0/कर्म0गणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जनसुनवाई के दौरान आरजेडी पब्लिक स्कूल (दिबियापुर) की छात्राओं ने पुलिस मुख्यालय ककोर आकर महोदया को राखियां बांधी व इसके बाद छात्राओं ने ऑफिस में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों को भी राखी बांधी। महोदया द्वारा बच्चों को चाँकलेट प्रदान कर वार्तालाप की गई तथा उन्हे सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनके भविष्य की मंगल कामना की है।

More Stories
पूर्णिया 22 फ़रवरी 26*“डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम अंतर्गत छात्र छात्राओं ने पोस्टर के जरिए डायरिया के रोकथाम का दिया गया संदेश
सहारनपुर 23 फ़रवरी 26*ऑपरेशन सवेरा के चलते एक स्मेक तस्कर पर चिलकाना पुलिस का कडा एवम बड़ा प्रहार*
लखनऊ २३ फरवरी २६ * राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी