बगले मे लगी आग सात मवेशी जलकर मरे
औरैया। विकासखंड भाग्यनगर क्षेत्र के ग्राम शाह आलमपुर में बीती रात एक फूंस के बंगले में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे उसमें बधे 7 मवेशी झुलस कर मर गए। ग्रामीणों ने अथक परिश्रम कर आग पर काबू पाया। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल व पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।
विकासखंड भाग्यनगर थाना फफूंद क्षेत्र के ग्राम शाह आलमपुर में मंगलवार की रात कुँअर सिंह पुत्र बलराम के फूंस के बंगले में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटों को देखकर परिजन व ग्रामीण दौड़ पड़े, और अथक परिश्रम का आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बगले में बधी 7 बकरियां जलकर मर गई। आग लगने की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल एवं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग लगने से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान कुंवर सिंह ने बताया कि आग लगने से उसका कमोवेश एक लाख रुपए का नुकसान हो गया है। क्षेत्रीय लेखपाल ने मुआवजा दिलाए जाने का भरोसा दिलाया है।

More Stories
बांदा1अप्रैल26*संदिग्ध परिस्थितियों में मंडल कारागार की महिला जेल वार्डन ने खाया जहर हुई मौत*
बाँदा1अप्रैल26*तेजआंधी के दौरान बुजुर्ग चारपाई समेत उड़ा,हुआ घायल*
रोहतास 1 अप्रैल 26*उपलब्धि : वित्तीय वर्ष 2025–26 डीडीयू मंडल में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के बड़े पैमाने पर शुभारंभ का वर्ष रहा*