औरैया 09 सितंबर *बबीना सुखचैनपुर में दबंगों ने रोका सार्वजनिक नाली का पानी*
*गलियों में जलभराव से ग्रामीण परेशान पुलिस प्रशासन से हुई शिकायत*
*बिधूना,औरैया।* बबीना सुखचैनपुर में गांव के ही दबंगों द्वारा सार्वजनिक नाली का पानी रोके जाने से गलियों में हुए जलभराव के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतें हो रही हैं वहीं गंदे पानी के जलभराव से संक्रामक बीमारियां फैलने की भी संभावना बढ़ गई है। पीड़ित लोगों की शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही करने का भरोसा दिया है।
विकासखंड बिधूना के ग्राम बबीना सुखचैनपुर मैं गांव में बनी सार्वजनिक नाली का पानी राजेश पुत्र अंगनूलाल द्वारा दबंगई के बल पर रोक दिया गया है जिससे नाली का गंदा पानी तालाब में ना जाकर गांव की गलियों वह सार्वजनिक स्थानों पर भर रहा है जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं नाली का गंदा पानी गांव में भरने से संक्रामक बीमारियां फैलने की भी आशंका बढ़ रही है जिससे ग्रामीण भयभीत है। मन्नीलाल आदि पीड़ित ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी व पुलिस को शिकायत पत्र देकर जल्द नाली में लगा बंधा खुलवाने और दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है पुलिस ने जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने का भरोसा दिया है।

More Stories
नई दिल्ली15जून26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
कौशाम्बी14जून26*विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
कौशाम्बी14जून2026*ओवरटेक करने के चक्कर में फिसली बाइक दो घायल*