June 19, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 08 सितंबर *आगामी सरकार व्यापारियों के मिशन से ही बनेगी- अनूप शुक्ला*

औरैया 08 सितंबर *आगामी सरकार व्यापारियों के मिशन से ही बनेगी- अनूप शुक्ला*

औरैया 08 सितंबर *आगामी सरकार व्यापारियों के मिशन से ही बनेगी- अनूप शुक्ला*

*फोटो परिचय। प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते प्रतिनिधि उद्योग मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मौजूद अन्य पदाधिकारी गण*

*औरैया।* प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय प्रवक्ता के आवास पर बुधवार को एक प्रेस वार्ता आहूत की गई। जिसमें प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में व्यापारी वर्ग चुनाव मैदान में उतरेगा। आगामी सरकार व्यापार मंडल के मिशन से बनेगी। इसके लिए वह आगामी 12 सितंबर को लखनऊ में एक बड़ी बैठक करते हुए परस्पर विचारोंपरांत निर्णय लेंगे।
प्रेस वार्ता के दौरान प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने कहा कि सभी दल अभी तक व्यापारियों का उपयोग करते चले आ रहे हैं। व्यापारियों को सरकार में वाजिव स्थान नहीं मिल पाता है। अब तक की सरकारों ने व्यापारियों का शोषण ही किया है। किसी भी दल की सरकार ने व्यापारियों को उचित भागीदारी नहीं दी है। इसी के चलते वह एक विशाल बैठक आगामी 12 सितंबर को लखनऊ में करेंगे। जिसमें देश भर से व्यापारी एकत्र होंगे , तथा परस्पर विचारोंपरांत विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए रणनीति तैयार करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग अपने हक और हुकूक की लड़ाई के लिए पीछे नहीं हटेगा। बगैर व्यापारियों के मिशन के आगामी सरकार किसी दल की नहीं बनेगी। इसी प्रकार से प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय प्रवक्ता वृजेंद्र गुप्ता उर्फ गुड्डू दादा ने कहा कि व्यापारी वर्ग विभिन्न दलों का सहयोग करता चला आ रहा है , लेकिन चुनाव के बाद सरकारों ने व्यापारियों के हितों के लिए कुछ भी नहीं किया है। जिसके चलते व्यापारियों में भारी हताशा है। व्यापारी वर्ग अब किसी भी दल का पिछलग्गू बनकर नहीं रहेगा। वह अपने हक के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार हैं। जिसका परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। प्रेस वार्ता के दौरान प्रमुख रुप से व्यापार मंडल के पदाधिकारी गण प्रदेश सचिव अखिलेश सक्सेना , जिलाध्यक्ष अनुराग अग्रवाल , जिला महामंत्री युवा विनोद यादव , जिलाध्यक्ष युवा नीरज पोरवाल , जिला उपाध्यक्ष विनीत मिश्रा , नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव व युवा नगर अध्यक्ष उमेश बिश्नोई आदि लोग शामिल रहे।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.