औरैया 08 अगस्त *दिबियापुर में स्वतंत्रता दिवस पर फिर होगा विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन*
*दिबियापुर,औरैया।* नगर में पिछले वर्ष की भांति इस बार भी भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन श्री राम युवा सेना दिबियापुर के द्वारा किया जा रहा है। तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक औरैया रोड स्थित अमन फोटो स्टूडियो पर की गई। इस वर्ष भी 76 मीटर लंबे तिरंगा के साथ यह यात्रा 15 अगस्त को शाम 4 बजे नारायणी मंडपम से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गो में भ्रमण करेगी। समापन बाबा परमहंस की बगिया पर होगा। इसके अलावा इस वर्ष 11 सैनिको व 5 किसानों का सम्मान एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया जाएगा। कार्यक्रम को अधिक से अधिक भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं ।इस यात्रा में भारत माता व देश को आजाद कराने वाले महापुरुषों की झांकी मुख्य आकर्षण होगी। बैठक में आशीष दुबे, गोविंद दुबे , देवेश सावित्री देवी राजपूत , अमन प्रताप सिंह , हिमांशु द्विवेदी , लल्ला तोमर , सोनू पाल , आशीष पोरवाल , शानू ठाकुर , गोल्डी सक्सेना , विशाल पोरवाल लोगों ने बैठक में हिस्सा लिया।यात्रा की तैयारियों पर व सभी नगर वासियों माताएं बहनों और भाइयों को अधिक से अधिक इस यात्रा में जोड़ने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अगस्त 26 *पूर्णिया निबंधन कार्यालय में हड़ताल का पहला दिन, आम लोग परेशान,
लखनऊ19अगस्त26*यूपी में भारी तबाही का अलर्ट: मौसम विभाग ने 3 जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट
लखनऊ19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें