औरैया 07 फरवरी *जिला विधिक प्राधिकरण साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन*
*औरैया।* उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया द्वारा जारी माह फरवरी, 2022 के एक्शन प्लान के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के आदेशानुसार 7 फरवरी 2022 को दिवाकर कुमार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया के निर्देशन पर तहसील औरैया के ग्राम पढ़ीन में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में जानकारी दी गयी। इसके साथ जनपद में 20 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए जागरूक किया गया। पी0एल0वी0 लालता प्रसाद द्वारा बताया गया कि आपका एक वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाएगा। इसलिए मतदान अवश्य करें। इसके अतिरिक्त आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12 मार्च 2022 में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के अपने वादों को न्यायालय में लाएं और लोक अदालत का लाभ उठाएं। कोविड-19 के तहत जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने तथा शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराए जाने हेतु लोगों को जागरुक किया गया। लेखपाल श्री आलोक पाल द्वारा राजस्व विभाग में सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं जैसे किसी दुर्घटना का बीमा योजना, स्वामित्व योजना एवं दैवीय आपदा से पीड़ित व्यक्तियों को त्वरित लाभ के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उक्त जागरूकता शिविर में लेखपाल श्री आलोक पाल, ग्राम प्रधान पिंटू कुमार, कार्यालय प्रभारी दिलीप कुमार तथा पी0एल0वी0 लालता प्रसाद, राजकुमार, आले हसन, श्रीमती किरण, मीनाक्षी एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।

More Stories
मथुरा 25 जून 26*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी करने वाले अभियुक्त को चोरी के पैसो के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 25 जून 26 वाराणसी में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का आयोजन*
मथुरा 25 जून 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारीयो द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*