औरैया 07 दिसम्बर *सदर रोड पर चोरों ने मंदिर व दुकान में की चोरी*
*घटनास्थल पर पुलिस ने एक लावारिस बाइक भी बरामद की है*
*औरैया।* शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद है, कि वह सदर रोड पर भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। चोरों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। शहर के ब्लॉक गेट के समीप बीती रात चोरों ने हनुमान मंदिर एवं पास में ही स्थित एक परचूनी की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की जानकारी मंदिर के पुजारी व दुकानदार को मंगलवार की सुबह हो सकी। चोरी की घटना को लेकर मंदिर के पुजारी एवं दुकानदार ने कोतवाली में रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर दी है। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस व सीओ सिटी घटना स्थल पर पहुंचे और चोरी का जायका लिया। घटनास्थल पर चीता पुलिस ने एक लावारिस बाइक भी बरामद की है।
स्थानीय ब्लॉक गेट के समीप स्थित श्री विघ्न हरण हनुमान मंदिर में सोमवार की रात चोरों ने हनुमान मंदिर के बाहरी गेट तथा अंदर चैनल के ताले तोड़ दिए। इसके बाद दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी करीब 5 हजार रुपए चढ़ावा की नकदी चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने पास में ही स्थित राम नरेश शुक्ला खरका वाले की परचूनी की दुकान में पीछे से टीन शेड को उसका दिया। इसके बाद चोरों ने दुकान के अंदर हाथ डालकर सिगरेट की डिब्बी , गुटका पैकेट व गरम मसाला आदि करीब 2 हजार रुपए का सामान चोरी कर लिया। सुबह होने पर हनुमान मंदिर के पुजारी बबलू एवं दुकान संचालक राम नरेश शुक्ला को चोरी की जानकारी हुई। जिस पर उपरोक्त दोनों लोगों ने घटना की जानकारी पास पड़ोस के लोगों के अलावा कोतवाली पुलिस को दी। जिस पर कोतवाली पुलिस एवं सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव घटनास्थल पर पहुंचे और चोरी का जायजा लिया। इस दौरान मंदिर के पुजारी बबलू एवं दुकानदार रामनरेश ने उपरोक्त घटना की जानकारी दी है। रामनरेश ने बताया कि दुकान के अंदर दीवार के सहारे बांस का टट्रर लगा हुआ था। जिससे चोर नीचे नहीं उतर सके। उन्होंने टीन शेड उचकाकर हाथ डालकर उपरोक्त सामान चोरी कर लिया है। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ ने अतिशीघ्र चोरी का खुलासा करने का मंदिर के पुजारी व दुकानदार को भरोसा दिलाया है। बताया जाता है कि सोमवार की रात उपरोक्त घटनास्थल पर ही एक लावारिस बाइक भी बरामद हुई है। जिसे चीता पुलिस उठाकर कोतवाली ले गई है।

More Stories
अयोध्या १७ फ़रवरी २६ * अयोध्या में सड़कों का फिर होगा विस्तार और विकास…
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*विधानसभा घेराव मामले मे कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट का सिलसिला शुरू