औरैया 07 दिसम्बर *धर्म की रक्षा के लिए धरती पर भगवान लेते अवतार- भागवताचार्य*
*बिधूना,औरैया।* समाज सेवा समिति के तत्वाधान में कस्बे के जवाहर नगर वार्ड में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में भागवताचार्य जगमोहन तिवारी ने कहा कि जब धरती पर पाप बढता है, तब-तब धरती पर भगवान धर्म की रक्षा के लिये अवतार लेते है। उन्होंने कहा कंस ने जब अधर्म की सभी हदें पार कर दी तब भगवान कृष्ण ने धर्म की रक्षा के लिये उसका अंत कर दिया।
कस्बे के जवाहर नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत महोत्सव में आचार्य जगमोहन तिवारी ने प्रवचन कर लोगो को धर्म के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि अधर्मी व्यक्ति की अल्प आयु होती है जब कि धर्म की राह पर चलने बाले व्यक्ति का जीवन सुखमय होने ने साथ उसपर ईश्वर की कृपा बनी रहती है। उन्होंने कहा अन्याय और अन्यायी व्यक्ति धर्म और समाज के लिये सर्वाधिक हानिकारक होता है। धार्मिक महोत्सव में बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रोताओ ने भागवत पण्डाल में पहुंचकर प्रवचन सुने।

More Stories
अयोध्या १७ फ़रवरी २६ * अयोध्या में सड़कों का फिर होगा विस्तार और विकास…
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*विधानसभा घेराव मामले मे कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट का सिलसिला शुरू