औरैया 07 अगस्त *बारिश से गिरी घर की कच्ची छत*
*मलबे में दबकर महिला घायल, ग्रामीणों ने निकालकर पहुंचाया अस्पताल*
*हालत गंभीर देख डॉक्टर ने किया रेफर*
*बिधूना,औरैया।* बिधूना तहसील क्षेत्र में सुबह से बारिश हो रही है। इसके चलते बेला थाना क्षेत्र के पुर्वातरा गांव एक मकान की कच्ची छत गिर गई। हादसे में बुजुर्ग महिला दबकर घायल हो गई। पड़ोसियों ने महिला को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल कि लिए रेफर कर दिया है। थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। दोपहर में करीब 12 बजे अचानक तेज बारिश के दौरान पुर्वातरा गांव में एक मकान के कमरे की कच्ची छत टपकने लगी। छत से पानी टपकता देख बुजुर्ग उत्तरा देवी पत्नी राज बहादुर कमरे में रखा सामान बाहर निकालने लगी। “चीख पुकार सुन आस-पास के लोग दौड़कर पहुंचे” इसी दौरान छत धरासाई हो गई और बुजुर्ग मलबे में दब गई। घर वालों की चीख पुकार सुन आस-पास के लोग दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर सौरभ कुमार ने इमरजेंसी में महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल चिचौली के लिए रेफर कर दिया। बताया कि महिला के सिर, कमर, हाथ व सीने में चोट है।

More Stories
नई दिल्ली३ जून २०२६ * ममता बनर्जी के धरने पर पहुंचे 5 MLA और 6 MP पूर्व CM बोलीं– जिन्हें सहारा दिया वहीं गद्दारों के साथ मिल गए
झांसी३ जून २०२६ * स्मार्ट सिटी की पोल खोलने डीएम खुद जाएंगे नारायण बाग; बिना मास्क हकीकत परखने का लिया फैसला
कानपूर नगर ३ जून २०२६ * शारदा नगर में शराब ठेका खुलने पर फूटा जनाक्रोश,आक्रोशित जनता के अनुसार सिस्टम अब नशे में है, सारी व्यवस्थाएं धड़ाम हो चुकी हैं