औरैया 06 सितम्बर *फफूंँद रजवाह की बैठक में किसानों ने उठाये सिंचाई के मुद्दे*
*सिंचाई से सम्बंधित शिकायतों का होगा जल्द निस्तारण*
*फफूंँद,औरैया।* फफूंँद रजवाह की एक बैठक गांव सल्हूपुर में आयोजित की गई। जिसमे मौजूद किसानों ने राजवाह के विकास से सम्बंधित प्रस्ताव देने के साथ ही अवैध कब्जों से गायब हो चुकी सिंचाई की नालियों से सिंचाई करने में आ रही दिक्कतें, हफ्ता बंदी व ओसरा बंदी, बम्बा पटरी सीमांकन कराने के लिए रजवाह अध्यक्ष से मांग की। रजवाह अध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं के जल्द निस्तारण का भरोसा दिया।
मंगलवार को गांव सल्हूपुर में आयोजित रजवाह फफूंद की बैठक में पहुंचे किसानों ने रजवाह के अध्यक्ष गिरधर भक्त मिश्र को सिंचाई सम्बन्धित दिक्कतों के बारे में बताते हुए कहा कि रजवाह के गेट खराब होने से पूरा पानी नही मिल पाता है और सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ता है। हफ्ता बन्दी और ओसरा बन्दी न होने से कमजोर वर्ग के किसानों को पानी नही मिल पाता है,रजवाह और माइनरों से खेतों तक आयी नालियों को दबंग लोगों ने खेतो में मिला लिया है, जिससे सिंचाई की समस्या बढ़ गयी है मजबूरन निजी साधनों से पानी खरीदना पड़ता है। रजवाह अध्यक्ष ने किसानों की इन समस्याओं के जल्द ही निस्तारण करने का भरोसा दिया। बैठक में रजवाह समिति द्वारा फसल रवि के लिये सिल्ट सफाई व पटरियों का मरम्मतीकरण, डोला का निर्माण, कुलाबा का मरम्मतीकरण और झाड़ी की कटाई के लिए भी कार्ययोजना बनाई गई। बैठक का संचालन रजवाह सचिव दिनेश कुमार दोहरे ने किया।राम कुमार, मुलायम सिंह, राजेन्द्र सिंह, छोटे सिंह, राम आसरे, सर्वेश सिंह, पवन कुमार, भूपत सिंह, ब्रज भूषण, अशोक कुमार, राजेन्द्र, कन्हैया लाल, कोषाध्यक्ष वीरपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

More Stories
कौशाम्बी 14 मार्च 26*खड़ी फसल में दबंगों द्वारा हो रहे निर्माण में मौके पर पहुंचे न्यायिक मजिस्ट्रेट*
कानपूर नगर १४ मार्च २६ * एनएच-19 पर बस, ट्रेलर और कंटेनर की टक्कर में दो यात्रियों की मृत्यु, घायलों का हैलट अस्पताल में उपचार
भागलपुर 14 मार्च 26*दो देसी कट्टा ,एक जिन्दा कारतूस के साथ तीन लोगों को किया गिरफतार