औरैया 05 सितम्बर *ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ने कफ़न डालकर शुरू किया आमरण अनशन*
*कस्बे के लोग समर्थन में जुटे, आरपीएफ रही मुस्तैद*
*औरैया।* दिबियापुर के फफूंँद रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों व लोकल ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता श्रीकृष्ण पिछड़ा ने कफ़न गले मे डालकर स्टेशन परिसर में मौन आमरण अनशन शुरू कर दिया है। बताया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी वह नहीं हटेंगे। अनशन में समर्थन देने को कस्बे के लोग जुटने लगे है। सुरक्षा व्यस्था को लेकर आरपीएफ व जीआरपी भी मुस्तैद हो गई है।
सामाजिक कार्यकर्ता श्री कृष्ण पिछड़ा ने बताया कि कोरोना काल मे लोकल ट्रेनों के अलावा मुरी एक्सप्रेस, तूफान एक्सप्रेस वे लिंक देहरादून एक्सप्रेस का ठहराव बन्द कर दिया गया है। जबकि कोरोना से पहले रेलवे अधिकारियों ने के ग्रेड के इस स्टेशन पर जोधपुर हावड़ा,आगरा वाली इंटरसिटी इटावा की जगह फफुंद से चलाने व प्रमुख ट्रेनों के ठहराव के आश्वासन के साथ ही फफूंद स्टेशन का नाम दिबियापुर करने का आश्वासन दिया था। अब रेलवे अधिकारी अपनी हठधर्मिता पर उतारू है। कई बार कहने के बाद भी मांग पूरी नहीं हो रही है। इस कारण आज से मौन आमरण अनशन शुरू किया जा रहा है। श्रीकृष्ण पिछड़ा ने कहा वह कफ़न डालकर आये है इसलिए अब वह तभी हटेंगे जब उनकी मांगे मानी जाएंगी।सामाजिक कार्यकर्ता के आमरण अनशन को समर्थन देने के लिए कस्बे के लोग जुटने लगे हैं। आरपीएफ व जीआरपी भी मुस्तैद हो गई है।

More Stories
मथुरा 14 मार्च 26 माननीय राष्ट्रपति महोदया का आगामी जनपद भ्रमण को लेकर वरिष्ठ पुलिस एक अधीक्षक एवं जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण
प्रयागराज १४ मार्च 26*नमाज़ियों की संख्या सीमित करने का आदेश रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी।
कानपुर नगर 14 मार्च 26**पनकी हाईवे पर तीर्थयात्री बस ट्रक से टकराई, मौके पर 1 की मौ 15 गंभीर घायल*