औरैया 05 अगस्त *वीजीएम महाविघालय की छात्रा मालिनी ने कथक नृत्य में मंडल स्तर पर तृतीय स्थान पाया*
*दिबियापुर,औरैया।* युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग जनपद कानपुर के बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में आयोजित मंडल स्तरीय युवा महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम वर्ष 2022-23 में विवेकानंद ग्रामोंद्योग महाविद्यालय की बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा मालिनी पुत्री कमलेश कुमार ने कथक नृत्य में मंडल स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। महाविद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार गुप्ता, प्राचार्य डॉ इकरार अहमद, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ राकेश तिवारी, डॉ एपीएस गौतम , डॉ यश कुमार ,डॉक्टर श्रीनंदन पांडे, डॉ संदीप ओमर एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया एवं छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

More Stories
गोरखपुर17जुलाई26*सदर एसडीएम बने ज्ञान प्रताप सिंह, डीएम ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी*
गोरखपुर17जुलाई26*सत्य प्रकाश गुप्ता ने सदर तहसीलदार का पदभार संभाला, प्रशासनिक अनुभव का मिलेगा लाभ*
मथुरा 17 जुलाई 26* एसएसपी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर अधिकारियों कर्मचारियों के साथ शारीरिक व्यायाम किया गया*