औरैया 04 मार्च *नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन*
*विशेष डॉक्टरों की टीम द्वारा किया गया निशुल्क नेत्र परीक्षण*
*औरैया।* पुष्पा देवी चेरिटेबल एवं गार्गी आई केयर के तत्वाधान में न्यू शहीद पार्क मार्केट में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 55 मरीजों का नेत्र परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गई वही 17 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भेजा गया।
पुष्पा देवी चेरिटेबल एवं गार्गी आई केयर निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में अन्य जनपदों से आये हुए डाक्टरों की टीम ने नेत्र परीक्षण कर निशुल्क दवाएं वितरित की इस मौके पर निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर के आयोजक डॉक्टर गोविंद दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर प्रत्येक महीने अलग-अलग जनपदों में विशेष डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जाता है। इस अवसर पर नेत्र शिविर में डॉ गोविंद दीक्षित, डॉ अतुल कुमार (एम एस) एवं डॉ विपिन मिश्रा आदि डाक्टरों ने सत्यवती, श्याम बिहारी, चंद्रप्रकाश, शिवपाल सिंह, शुगर सिंह, आबिद खान, लीलावती, ओम शंकर, जगरानी देवी, दयाशंकर, कालीचरण, सोमवती, मंगल सिंह, राकेश आदि मरीजों का निशुल्क नेत्र परीक्षण कर दवाएं वितरित की।

More Stories
अयोध्या २७ फरवरी २६ * हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बड़ा हादसा टलाः इनायत नगर थाने के सामने हुई घटना, 4 लोग सुरक्षित।
मथुरा 27 फरवरी 26*थाना बलदेव पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस रखने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
वाराणसी२७ फरवरी २६ * शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर आरोप प्रत्यारोप का भयंकर दौर शुरू