औरैया 04 मार्च *चूल्हे की चिंगारी से तीन झोपड़ियां हुई राख*
*कंचौसी,औरैया।* तहसील बिधूना के राजस्व गांव हरतोली के मजरा जोगी डेरा में चुल्हे पर खाना बनाते समय अचानक निकली चिंगारी से एक ही परिवार की 3 रिहायशी झोपड़ियां जल कर राख हो गईं। इस घटना में तीनो परिवार के करीब ढाई कुन्तल गेंहू,डेढ़ कुन्तल सरसो ,डेढ़ कुन्तल धान ,एक साइकिल ,कपड़े ,गृहस्थी का सामान व लगभग पैतालीस सौ रुपये जलकर कर राख हो गया ।ग्रामीणों के मदद से एक घण्टे की मशक्कत से बाल्टी से पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका ,महेंद्र नाथ पुत्र लल्लू नाथ की पत्नी शुक्रवार दोपहर एक बजे चूल्हे पर खाना बना रही थी, तभी अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई, आग की लपटे देख अगल बगल के लोग शोर मचाने लगे। आग की लपटे तेज होने के कारण बगल में रमेश नाथ ,धर्मेंद्र नाथ की रिहायशी झोपड़िया भी जलने लगी ,तीनो झोपड़ियो में लगभग पच्चास हजार रूपए से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है ।
सूचना पर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर शीघ्र ही पीड़ित परिवार को शासन से णमदद दिलाने का आश्वासन दिया।

More Stories
अयोध्या २७ फरवरी २६ * हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बड़ा हादसा टलाः इनायत नगर थाने के सामने हुई घटना, 4 लोग सुरक्षित।
मथुरा 27 फरवरी 26*थाना बलदेव पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस रखने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
वाराणसी२७ फरवरी २६ * शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर आरोप प्रत्यारोप का भयंकर दौर शुरू