औरैया 03 नवम्बर *कहीं लोगों की सेहत न बिगाड़ दे मिलावटी मिठाइयों का व्यापार*
*ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े स्तर पर बन रहा मिलावटी खोवा*
*औरैया।* दीपावली का त्यौहार नजदीक आते ही जिले में मिलावटी मिठाइयों का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। खोया से बनी मिठाइयों के अलावा सूखी मिठाइयों में भी कारोबारी मिलावट कर रहे हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि कहीं मिलावटी मिठाइयां लोगों की सेहत खराब न कर दें। खाद्य विभाग के अधिकारियों से बचने के लिए कई कारोबारी अपने प्रतिष्ठान के अलावा अन्य स्थानों पर मिठाईयां तैयार करा रहे हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर मिलावटी खोवा तैयार हो रहा है।
दीपावली का त्यौहार शुरू गया है। मिठाइयों का कारोबार बढ़ता जा रहा है। खोया से बनी मिठाइयों के अलावा इमरती व बालूशाही आदि सूखी मिठाइयां में भी बड़े स्तर पर मिलावट का खेल चल रहा है। व्यापार में अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में कारोबारी लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। हालांकि खाद्य विभाग के अधिकारी छापामारी अभियान चला रहे हैं। लेकिन अभियान का मिलावटी कारोबारियों पर खासा असर नहीं दिख रहा है। मुख्य मिठाई कारोबारियों के अलावा कई कारोबारी त्यौहार पर मिठाइयों को कारोबार शुरू करते हैं। यह लोग प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टैंड व फुटपाथ पर जगह-जगह अपनी दुकानें लगवाते हैं। सस्ते के चक्कर में ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकतर लोग इन्हीं दुकानदारों से मिठाइयां खरीदते हैं। बाजार में इस समय बालूशाही 160 रुपए किलो बिक रही है। जबकि इमरती 220 रुपए किलो चल रही है। यह फुटपाथ पर लगी दुकानों के रेट हैं। यह मिलावटी मिठाइयां बाजारों में भी धड़ल्ले से बिक रही हैं।

More Stories
कानपुर देहात 16 फरवरी 2026*जनपद में अवैध खनन / परिवहन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए गठित टास्कफोर्स द्वारा की गई कार्रवाई
अयोध्या १६ फरवरी २६ * अधिवक्ता हत्याकांड से उपजा आक्रोश,रुदौली तहसील के अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा,
कानपूर नगर १६ फरवरी २६ * भ्रष्टाचारियों का हल्ला बोल, सच उजागर करने पर लिखाया गया फर्जी मुकदमा