औरैया 03 जून *गाजे वाजे के साथ निकली कलश यात्रा, श्रीमदभागवत कथा का हुआ शुभारंभ*
*कंचौसी,औरैया।* जिले के कंचौसी गाँव स्थित आनंदेश्वर् धाम हनुमान गढ़ी बगिया वाले बाबा पर भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाऐं मंगला चरण कर रही थी।सात दिवसीय भागवत कथा समारोह के पहले दिन राष्ट्रीय कथा व्यास पंडित राम श्याम के सानिध्य में विधि विधान के साथ वेदी पूजन किया गया। तत्पश्चात मंदिर से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें शामिल महिलाओं और बेटियों ने मंगल कलश सिर पर धारण कर प्रभु का गुणगान करते हुए चल रही थी। कलश यात्रा मंदिर के मुख्य मार्गों से होते हुए भोले बाबा मंदिर, ब्रह्म देव मंदिर जमौली, महावीर मंदिर, शनि देव मंदिर, दुर्गा माता मंदिर होती हुई वापस मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। कथा व्यास आचार्य पंडित राम श्याम ने कहा कि श्रीमद्भागवत के अनुसरण से भक्त का कल्याण होता है,और जीवन में सुख व शांति का अनुभव होता है। श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने का अवसर बडे़ ही सौभाग्य से प्राप्त होता है।आयोजक प्रदीप तिवारी, निर्मला ,ग्रीश तिवारी ने गाँव, कस्बा व क्षेत्र के लोगो से अधिक से अधिक संख्या में आकर कथा श्रवण करने की पुरजोर अपील की है।

More Stories
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*माघ मेला–2026 : अंतिम मुख्य स्नान पर्व महाशिवरात्रि (15.02.2026) के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में पुलिस ब्रीफिंग*
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*🌐उत्तर पुस्तिकाओं में रुपये मिले तो नकल मानकर होगी सख्त कार्रवाई*
कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें